महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल लाने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का कोल्हापुर दौरा एक बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ साबित हुआ है. कोल्हापुर के प्रसिद्ध करवीर निवासिनी अंबाबाई (महालक्ष्मी) मंदिर को 1500 करोड़ रुपये की भव्य सौगात देने के साथ ही, शाह ने शिवसेना और घुसपैठियों के मुद्दे पर ऐसा ‘महा-विस्फोट’ किया है कि विरोधियों के खेमे में पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया है.
अमित शाह ने खुले मंच से गर्जना करते हुए बागी सांसदों और शिवसेना की गुटबाजी पर हमेशा के लिए फुल स्टॉप लगा दिया. उन्होंने साफ शब्दों में ऐलान किया, “अब कोई गुट नहीं बचा है… देश में सिर्फ एक ही असली शिवसेना है, और वह है एकनाथ शिंदे की शिवसेना!” शाह के इस एक वाक्य ने महाराष्ट्र की सियासत में उद्धव गुट के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं.
शाह का सबसे आक्रामक और खूंखार रूप तब देखने को मिला जब बात देश की सुरक्षा की आई. कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बनाया है, लेकिन हम इन्हें चुन-चुन कर देश से बाहर निकालेंगे. यहां वही रहेगा, जिसने इस देश की मिट्टी में जन्म लिया है.” यह बयान बता रहा है कि बीजेपी अपने आक्रामक ‘राष्ट्रवाद’ के एजेंडे से पीछे हटने वाली नहीं है.
सियासत के साथ-साथ शाह ने आस्था का भी बड़ा सम्मान किया. उन्होंने अपनी पत्नी, सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ अंबाबाई मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने करीब 1,500 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी विकास परियोजना का शिलान्यास किया. इस भव्य प्रोजेक्ट के तहत मंदिर परिसर में नए ‘प्रदक्षिणा मार्ग’ का निर्माण और परिवार देवता मंदिर का संरक्षण किया जाएगा. शाह ने कहा कि कोल्हापुर की धरती पर यह एक ऐतिहासिक कार्य की शुरुआत है.
ये भी पढ़ें: फोटो के लिए बेताब.. इटली कभी नहीं झुकता! डोनाल्ड ट्रंप को जॉर्जिया मेलोनी का मुंहतोड़ जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा कि पिछले 12 सालों में देश ने विकास और विरासत का एक अनूठा संगम देखा है. गुजरात के सोमनाथ से लेकर पश्चिम बंगाल के गंगासागर तक का विकास हुआ है और ‘चंद्रयान’ को चांद पर पहुंचाकर भारत का गौरव बढ़ाया गया है. अमित शाह का यह कोल्हापुर दौरा साफ संदेश है कि महाराष्ट्र में अब विकास, हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की ही लहर दौड़ने वाली है.
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…