देश

लद्दाख के ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार, अमित शाह आज करेंगे डेयरी और सहकारिता क्षेत्र की कई अहम पहलों का उद्घाटन

Amit Shah Ladakh visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अप्रैल से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर हैं. उनके दौरे का आज (1 मई) दूसरा दिन सांस्कृतिक और विकासात्मक दृष्टिकोण से बेहद अहम होने जा रहा है. एक तरफ जहां लेह में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आध्यात्मिक कार्यक्रमों की गूंज होगी, वहीं दूसरी ओर लद्दाख के ग्रामीण और सहकारिता विकास को एक नई दिशा देने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया जाएगा.

पहली बार लद्दाख पहुंचे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष

बुधवार सुबह 9:30 बजे लेह में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान बुद्ध के ‘पवित्र ताथागत अवशेष’ होंगे. यह एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि ये पवित्र अवशेष पहली बार दिल्ली से लद्दाख लाए गए हैं. वैशाख बुद्ध पूर्णिमा के इस पवित्र मौके पर इन अवशेषों को 1 मई से लेकर 14 मई तक सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा, ताकि स्थानीय लोग और श्रद्धालु भगवान बुद्ध के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर सकें.

डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद, सुबह 11:15 बजे अमित शाह (जो केंद्रीय सहकारिता मंत्री भी हैं) लेह स्थित केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान (CIBS) पहुंचेंगे. सहकारिता मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यहां वह लद्दाख में ‘सहकारी आधारित ग्रामीण विकास’ को मजबूत करने और ‘डेयरी क्षेत्र’ को बढ़ावा देने की दिशा में कई प्रमुख पहलों का उद्घाटन करेंगे. इन योजनाओं का उद्देश्य लद्दाख के दूरदराज के इलाकों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना और किसानों-पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है.

ये भी पढ़ें: गैस सिलेंडर महंगा: कमर्शियल LPG में 993 रुपये की बढ़ोतरी, घरेलू सिलेंडर की कीमतें जस की तस

लेह के केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान (CIBS) में आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन सिंह’ और लद्दाख के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. कुल मिलाकर, अमित शाह के लद्दाख दौरे का यह दूसरा दिन राज्य की संस्कृति के संरक्षण और विकास की नई इबारत लिखने जा रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago