Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लद्दाख के ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार, अमित शाह आज करेंगे डेयरी और सहकारिता क्षेत्र की कई अहम पहलों का उद्घाटन

Amit Shah Ladakh visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 मई को अपने लद्दाख दौरे के दूसरे दिन लेह में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. साथ ही ग्रामीण और डेयरी विकास को लेकर कई बड़ी पहलों का उद्घाटन करेंगे.

Congress criticism by Amit Shah

Amit Shah Ladakh visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अप्रैल से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर हैं. उनके दौरे का आज (1 मई) दूसरा दिन सांस्कृतिक और विकासात्मक दृष्टिकोण से बेहद अहम होने जा रहा है. एक तरफ जहां लेह में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आध्यात्मिक कार्यक्रमों की गूंज होगी, वहीं दूसरी ओर लद्दाख के ग्रामीण और सहकारिता विकास को एक नई दिशा देने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया जाएगा.

पहली बार लद्दाख पहुंचे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष

बुधवार सुबह 9:30 बजे लेह में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान बुद्ध के ‘पवित्र ताथागत अवशेष’ होंगे. यह एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि ये पवित्र अवशेष पहली बार दिल्ली से लद्दाख लाए गए हैं. वैशाख बुद्ध पूर्णिमा के इस पवित्र मौके पर इन अवशेषों को 1 मई से लेकर 14 मई तक सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा, ताकि स्थानीय लोग और श्रद्धालु भगवान बुद्ध के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर सकें.

डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद, सुबह 11:15 बजे अमित शाह (जो केंद्रीय सहकारिता मंत्री भी हैं) लेह स्थित केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान (CIBS) पहुंचेंगे. सहकारिता मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यहां वह लद्दाख में ‘सहकारी आधारित ग्रामीण विकास’ को मजबूत करने और ‘डेयरी क्षेत्र’ को बढ़ावा देने की दिशा में कई प्रमुख पहलों का उद्घाटन करेंगे. इन योजनाओं का उद्देश्य लद्दाख के दूरदराज के इलाकों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना और किसानों-पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है.

ये भी पढ़ें: गैस सिलेंडर महंगा: कमर्शियल LPG में 993 रुपये की बढ़ोतरी, घरेलू सिलेंडर की कीमतें जस की तस

लेह के केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान (CIBS) में आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन सिंह’ और लद्दाख के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. कुल मिलाकर, अमित शाह के लद्दाख दौरे का यह दूसरा दिन राज्य की संस्कृति के संरक्षण और विकास की नई इबारत लिखने जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital