Gas cylinder price hike: देश में 1 मई से गैस सिलेंडर (Gas cylinder) की नई दरें लागू हो गई हैं. सरकारी कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (commercial lpg cylinder) के दाम एक झटके में करीब 993 रुपये बढ़ा दिए हैं. अब दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 3 हजार रुपये से ऊपर पहुंच गई हैं. राहत की बात यह है कि घरेलू सिलेंडर के दाम फिलहाल जस के तस हैं.
दिल्ली में नया रेट
राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर (commercial cylinder) अब 3071.50 रुपये का हो गया है, जबकि पहले यह 2078.50 रुपये में मिलता था. यानी सीधे 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं घरेलू सिलेंडर अभी भी 913 रुपये में ही उपलब्ध है.
अन्य शहरों में कीमतें
मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर (commercial cylinder) का भाव अब 3024 रुपये हो गया है, जबकि पहले यह करीब 2031 रुपये था. कोलकाता में इसकी कीमत 3202 रुपये और चेन्नई में 3237 रुपये तक पहुंच गई है. उत्तर प्रदेश के शहरों में भी दाम बढ़े हैं, आगरा में 3125.50 रुपये, लखनऊ में 3194 रुपये और गोरखपुर में 3255.50 रुपये. घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
डिलीवरी के नए नियम
1 मई से गैस सिलेंडर (Gas cylinder) की डिलीवरी प्रक्रिया भी बदल गई है. अब उपभोक्ता को सिलेंडर लेते समय अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को बताना जरूरी होगा. OTP के बिना सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी. अगर किसी का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो डिलीवरी बॉय मौके पर ही ऐप के जरिए इसे अपडेट कर सकता है.
ये भी पढ़ें-बरगी बांध त्रासदी: तूफान में पलटी क्रूज, छह की मौत, लापता यात्रियों की तलाश जारी
यानी 1 मई से कमर्शियल सिलेंडर (commercial cylinder) महंगे हो गए हैं और डिलीवरी के नियम भी सख्त कर दिए गए हैं, जबकि घरेलू सिलेंडर (Domestic Cylinder) की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



