Amit Shah Launches NIDMS: देश की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के मानेसर स्थित परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ‘नेशनल IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम’ (NIDMS) का वर्चुअल शुभारंभ किया. इस नए सिस्टम को देश की सुरक्षा के लिए एक ‘डेटा कवच’ माना जा रहा है. आइये जानें यह हाईटेक हथियार कैसे काम करेगा?
यह एक अत्याधुनिक डेटा मैनेजमेंट सिस्टम है जो देश भर में होने वाली आतंकी घटनाओं और IED (Improvised Explosive Device) विस्फोटों से जुड़े डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण करेगा. अब तक अलग-अलग एजेंसियों के पास बिखरे हुए डेटा को एक प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा. गृह मंत्री ने इसे ‘वन नेशन, वन डेटा टेरिटरी’ की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है.
इससे जांच एजेंसियों को त्वरित प्रतिक्रिया देने और अपराधियों तक पहुंचने में सटीक मदद मिलेगी. मानेसर में आयोजित NSG भारत की ‘जीरो-एरर फोर्स’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने NSG की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि-
NSG हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा का सबसे मजबूत स्तंभ है और यह एक विश्वस्तरीय ‘जीरो-एरर फोर्स’ है. शाह ने कहा कि आतंकवाद के बदलते स्वरूप से निपटने के लिए तकनीक का सहारा लेना वक्त की मांग है.
ये भी पढ़ें: बैंकॉक से आया करोड़ों का ‘हरा जहर’: दिल्ली में कस्टम्स की स्ट्राइक ने उड़ाए होश; सिगरेट कीमत OMG!
NIDMS के शुरू होने से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को एक मजबूत तकनीकी प्लेटफॉर्म मिल गया है. यह सिस्टम न केवल पुरानी घटनाओं के पैटर्न को समझने में मदद करेगा, बल्कि भविष्य के खतरों को भांपने में भी एक ढाल की तरह काम करेगा. अमित शाह ने विश्वास जताया कि यह डेटा सेंटर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में निर्णायक भूमिका निभाएगा.
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…
महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…
FSSAI Food Safety Action: FSSAI ने खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते सेवन…
Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…
UP Rajya Sabha Election: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा ने रामगोपाल…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…