Pahalgam Terror Attack: बुधवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे. वह हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों से मिलने आए थे. इस हमले में 26 लोगों की जान गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
अमित शाह के साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी थे. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनका हाल जाना. शाह ने कहा कि सरकार इन दुख की घड़ी में उनके साथ है. उन्होंने सभी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने का वादा किया.
गृह मंत्री ने हमले में बचे लोगों से भी बातचीत की. पीड़ितों का हाल देख हर कोई भावुक हो गया. कई लोग रोते हुए गृह मंत्री से न्याय की गुहार लगा रहे थे. शाह ने कुछ बच्चों से भी बात की, जिनके सिर से मां-बाप का साया उठ गया है. उन्होंने बच्चों को ढांढस बंधाया और उनके सिर पर हाथ फेरकर सांत्वना दी.
अमित शाह ने कहा, “पहलगाम का हमला पूरे देश को झकझोर देने वाला है. अपने लोगों को खोने का दर्द शब्दों में नहीं बताया जा सकता.” उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द सख्त सजा दी जाएगी.
शाह पहलगाम के घटनास्थल पर भी गए. उन्होंने वहां की स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत की. बाद में वह श्रीनगर के पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित शोक सभा में शामिल हुए. वहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. तिरंगे में लिपटे ताबूतों पर फूल चढ़ाकर उन्हें सम्मान दिया.
इस मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे. सभी ने मिलकर हमले में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…