11 मई यानी ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ (National Technology Day 2026) के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और टेक-सेवी युवाओं को अपनी शुभकामनाएं दी हैं. इस ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं के नवाचारी सामर्थ्य (Innovative Potential) को गेम-चेंजिंग पहलों के माध्यम से पंख दे रही है. बता दें कि यह दिन भारत के गौरवशाली 1998 पोखरण परमाणु परीक्षणों की सफलता का प्रतीक है, जिसने दुनिया के सामने भारत की तकनीकी शक्ति का लोहा मनवाया था.
अमित शाह ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार का फोकस केवल तकनीक के इस्तेमाल पर नहीं, बल्कि भारत को ‘टेक्नोलॉजी हब’ बनाने पर है. उन्होंने डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और सेमीकंडक्टर मिशन जैसी योजनाओं का उल्लेख किया, जो युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं.
शाह के मुताबिक, मोदी सरकार की नीतियां ऐसी हैं जो न केवल नवाचार को बढ़ावा देती हैं, बल्कि भारतीय युवाओं को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने के योग्य बनाती हैं.
गृह मंत्री ने बताया कि भारत अब पारंपरिक तकनीक से आगे बढ़कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), उभरती प्रौद्योगिकियों (Emerging Tech) और सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि ये पहल युवाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करेंगी. शाह का मानना है कि तकनीक ही वह जरिया है जिससे भारत अपनी ‘महानता की यात्रा’ को और तेज कर सकता है, जिससे 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हासिल किया जा सके.
ये भी पढ़ें: वर्दी बेबस, माफिया बेखौफ! MP के धार में शराब तस्करों को पकड़वाना एक परिवार को पड़ा भारी, उठा लिया खौफनाक कदम
बताते चले 11 मई का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है. 1998 में आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर अपनी ताकत दिखाई थी. अमित शाह ने इस दिन को वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर बताया. इसको लेकर उन्होंने कहा कि जो नींव दशकों पहले रखी गई थी, उसे आज मोदी सरकार आधुनिक और डिजिटल रूप देकर भविष्य के भारत का निर्माण कर रही है.
अमित शाह ने टेक-सेवी युवाओं से अपील की कि वे सरकार की इन महत्वाकांक्षी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. देश के डिजिटल परिवर्तन में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इकोसिस्टम आज भारत की नई पहचान बन चुका है. गृह मंत्री का यह संदेश साफ करता है कि आने वाले समय में तकनीक ही भारत के ‘सहकारिता’ और ‘प्रशासन’ का मुख्य आधार होगी, जिससे आम आदमी का जीवन सुगम और पारदर्शी बनेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…