Bharat Express DD Free Dish

National Technology Day

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर Amit Shah ने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और युवाओं को बधाई देते हुए भारत को टेक्नोलॉजी सुपरपावर बनाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने AI, स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर मिशन को ‘विकसित भारत 2047’ की रीढ़ बताया...

11 मई 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों की याद में आज देश 'नेशनल टेक्नोलॉजी डे' मना रहा है. पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि आज तकनीक आत्मनिर्भर भारत की पहचान बन चुकी है.

पीएम मोदी ने 'नेशनल टेक्नोलॉजी डे' पर वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना की और 1998 के पोखरण परीक्षणों को याद किया, जिसे आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया.

बीते कुछ दिनों में भारतीय टेक्नोलॉजी की ताकत प्रदर्शित हुई. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है, और मोदी सरकार ने इसे सिद्ध किया.

National Technology Day: पीएम मोदी ने कहा कि "भारत में 10 साल पहले 1 साल में 4 हजार पेटेंट ग्रांट होते थे लेकिन आज इनकी संख्या 30 हजार से ज्यादा हो गई है".