देश

NCB के स्थापना दिवस पर अमित शाह की हुंकार: नशा माफियाओं की अब खैर नहीं, ‘ड्रग-फ्री इंडिया’ के विजन को मिली नई रफ्तार!

Amit Shah on NCB Foundation Day: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के स्थापना दिवस के अवसर पर एजेंसी के अधिकारियों और कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. अमित शाह ने इस मौके पर ‘नशामुक्त भारत’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि NCB जिस कुशलता और समर्पण के साथ काम कर रही है, उसने नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है. गृह मंत्री ने एजेंसी के राष्ट्रप्रेम को नमन करते हुए इसे देश के युवाओं का सबसे बड़ा रक्षा कवच बताया.

प्रधानमंत्री के विजन को मिल रही है अभूतपूर्व गति

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में साफ किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन एक ऐसा भारत बनाना है जो नशे की लत से पूरी तरह मुक्त हो. शाह ने कहा, “NCB पूरी कुशलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है और मोदी जी के ‘नशामुक्त भारत’ के विजन को अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ा रही है. गृह मंत्री के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से करोड़ों की ड्रग्स जब्त की गई है और बड़े नेटवर्क ध्वस्त किए गए हैं, वह NCB की टीम के कठिन परिश्रम का ही नतीजा है.

 

‘युवाओं की रक्षा के लिए समर्पित है NCB’: अमित शाह

अमित शाह ने अपने ट्वीट के जरिए यह संदेश दिया कि देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने NCB को एक ‘प्रमुख एजेंसी’ के तौर पर संबोधित करते हुए कहा कि पूरा राष्ट्र उनके समर्पण को नमन करता है. शाह ने माना कि नशे के खिलाफ यह जंग केवल कानून की नहीं बल्कि राष्ट्र के अस्तित्व की है, और इस लड़ाई में NCB एक योद्धा की तरह फ्रंट फुट पर खेल रही है.

ये भी पढ़ें: 13 साल की जंग के बाद हरीश राणा की विदाई बनेगी नई उम्मीद, अंगदान से कई लोगों को मिलेगा जीवन

ड्रग्स के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर जोर

गृह मंत्री ने पहले भी कई मंचों से कहा है कि ड्रग्स का कारोबार आतंकवाद से भी जुड़ा होता है. स्थापना दिवस पर उनकी यह सराहना दर्शाती है कि आने वाले समय में नशा माफियाओं के खिलाफ और भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है. अमित शाह के इस उत्साहवर्धक संदेश से न केवल NCB के कर्मियों का मनोबल बढ़ा है बल्कि नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान को भी एक नई ऊर्जा मिली है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

3 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

4 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

5 hours ago