Bharat Express DD Free Dish

बिहार के पूर्वी चंपारण में पुलिस मुठभेड़ में दो अपरादी ढेर, एक जवान शहीद

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान दो वांछित अपराधी मारे गए, जबकि एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया.

Bihar News: बिहार पुलिस ने पूर्वी चंपारण जिले में बड़ी कार्रवाई की. चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान दो वांछित अपराधी मारे गए, जबकि एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया.

अपराधियों की पहचान

पुलिस ने बताया कि मारे गए अपराधियों के नाम कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे हैं. कुंदन ठाकुर लंबे समय से अपराधी गतिविधियों में शामिल था और उसके खिलाफ कई थानों में केस दर्ज थे.

सूचना पर पहुंची पुलिस

पुलिस को खबर मिली थी कि कुंदन ठाकुर अपने गिरोह के साथ हथियारों के साथ एक दोस्त के घर में छिपा हुआ है. जब पुलिस वहां पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधी घायल हुए और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें-‘लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला कदम,’ बंगाल में चुनाव आयोग के तबादलों पर ममता बनर्जी का विरोध

पुलिसकर्मी की शहादत

इस गोलीबारी में एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि जवान की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें-मिर्जापुर थर्मल एनर्जी यूपी प्राइवेट लिमिटेड की 1600 मेगावाट पावर प्लांट परियोजना के विस्तार पर जनसुनवाई संपन्न

भारी मात्रा में हथियार बरामद

घटनास्थल से उज्जवल कुमार और संत कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए. इनमें एक कार्बाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और 17 खोखे शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-NCB के स्थापना दिवस पर अमित शाह की हुंकार: नशा माफियाओं की अब खैर नहीं, ‘ड्रग-फ्री इंडिया’ के विजन को मिली नई रफ्तार!

आपराधिक इतिहास

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुंदन ठाकुर का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. हाल ही में उसने नेपाल के नंबर से चकिया थाना के अपर प्रभारी को धमकी भी दी थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read