श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली के लाल किले पर तीन दिवसीय भव्य समागम जारी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Central Home Minister Amit Shah) और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को समागम में भाग लिया और मत्था टेका.
अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने अन्याय और अधर्म का जिस साहस और शौर्य के साथ सामना किया, वह हर भारतीयों के लिए प्रेरणा का केंद्र है. धर्म की रक्षा के लिए वे अपने प्राणों को आहूत करने से भी पीछे नहीं हटे. उनका जीवन भारत की आध्यात्मिक चेतना, साहस और बलिदान की अमर गाथा है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्णय किया है कि पूरा देश कृतज्ञ भाव से गुरु साहिब का 350वां शहीदी दिवस मना कर स्वधर्म और संस्कृति के प्रति उनके समर्पण का स्मरण करेगा. सोमवार को दिल्ली में गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को नमन कर मत्था टेका. गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, साहस और बलिदान की गाथाएं अनंत काल तक हमें प्रेरणा देती रहेंगी.
इस दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि लाल किले के इस गौरवशाली स्थल पर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस का यह दिव्य समागम हमें यह स्मरण कराता है कि दिल्ली भारत की संस्कृति, विरासत और राष्ट्रभक्ति का अखंड प्रतीक है.
उन्होंने एक्स पर कहा कि आज समागम के दूसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर हमें यह विश्वास दिलाती है कि हमारी सरकार सिख परंपरा, शौर्य और बलिदान की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने के लिए पूर्णतः संकल्पित है. सिख इतिहास, वीरता और अध्यात्म के सम्मान के प्रति हमारा यह समर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का एक सशक्त अध्याय है.
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु साहिब का सर्वोच्च बलिदान हमें यह संदेश देता है कि धार्मिक स्वतंत्रता, मानवीय गरिमा और सत्य की रक्षा करना हमारा शाश्वत राष्ट्रधर्म है. इसी प्रेरणा के अनुरूप दिल्ली को संस्कृति-समृद्ध, सेवा-निष्ठ और राष्ट्र-समर्पित राजधानी बनाना हमारा दृढ़ और सतत संकल्प है. वाहेगुरु जी दा खालसा, वाहेगुरु जी दी फतेह.
इससे पहले सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में लाल किले पर 23 नवंबर से तीन दिवसीय भव्य समागम शुरू हो चुका है. उनके प्रेरक जीवन और बलिदान को लाइट एंड साउंड शो, प्रदर्शनी, कीर्तन दरबार और सेवा-लंगर के माध्यम से भावपूर्ण रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं. आइए, गुरु साहिब की अमर विरासत को नमन करें.
ये भी पढ़ें: नौवें सिख गुरु की शहीदी वर्षगांठ में शामिल होंगे पीएम मोदी, कुरुक्षेत्र में होगा कार्यक्रम
-भारत एक्सप्रेस
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…
Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…
Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…
Muskan and Sahil death sentence: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड…
Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…
Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…