देश

संसद हमले की बरसी पर शहीदों को नमन, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

2001 में संसद भवन पर हुए कायराना आतंकी हमले की बरसी पर देश ने एक बार फिर अपने वीर सुरक्षाकर्मियों को नमन किया, जिन्होंने साहस और बलिदान से संसद भवन की रक्षा की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Central Home Minister Amit Shah) सहित भाजपा नेताओं ने शहीदों को याद कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है.

Amit Shah ने सुरक्षाबलों के शोर्य को किया याद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज का दिन आतंकवाद के खिलाफ हमारे सुरक्षाबलों के उस अदम्य शौर्य व साहस को फिर से स्मरण करने का दिन है, जब वर्ष 2001 में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर, हमारे संसद भवन पर हुए कायराना आतंकी हमले को उन्होंने अपने जज्बे से नाकाम किया. आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को नमन करता हूं. यह राष्ट्र वीर सेनानियों के त्याग व बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा.”

अन्य मंत्रियों ने भी श्रद्धांजलि

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “संसद भवन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के दौरान अटूट ढाल बनकर खड़े रहने वाले बहादुर सुरक्षाकर्मियों को याद कर रहा हूं और उन्हें दिल से श्रद्धांजलि दे रहा हूं. उन्होंने हमारे लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी. उनका साहस, सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति अटूट भावना हमेशा देश की चेतना में जीवित रहेगी और भारत के संकल्प को प्रेरित करेगी.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “लोकतंत्र के मंदिर ‘संसद भवन’ पर वर्ष 2001 में हुए कायराना आतंकी हमले में मां भारती की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि. उनका बलिदान भारत की लोकतांत्रिक आत्मा की रक्षा के प्रति उनका अडिग संकल्प था. राष्ट्र सदैव इन वीरों का ऋणी रहेगा और उनकी शौर्यगाथा आने वाली पीढ़ियों को देश के सम्मान और अखंडता के लिए सदैव सतर्क, समर्पित और प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देती रहेगी.”

अमर वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “‘लोकतंत्र के मंदिर’ भारत के संसद भवन पर आज ही के दिन वर्ष 2001 में हुआ कायराना आतंकी हमला राष्ट्र की स्वायत्तता, स्वाभिमान और लोकशक्ति पर नृशंस आघात था. इस हृदय विदारक घटना में अपने प्राणों की आहुति देकर संसद की गरिमा और राष्ट्र की रक्षा करने वाले अमर वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्र सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा. जय हिंद!”

ये भी पढ़ें: 24 साल बाद भी अमर है संसद के शहीदों का बलिदान, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

9 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

10 hours ago