Rani Lakshmibai Jayanti
Rani Lakshmibai Jayanti: 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर देशभर में याद किया जा रहा है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट साझा कर रानी लक्ष्मीबाई के अद्वितीय शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया. अमित शाह ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए रानी लक्ष्मीबाई ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया. उनका साहस और देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा.
अमित शाह ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देकर अतुलनीय शौर्य का परिचय देने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया. उन्होंने आगे कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का त्याग, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति युगों-युगों तक देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे. गृह मंत्री ने नारी शक्ति की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन भी किया.
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देकर अतुलनीय शौर्य का परिचय देने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।
उनका त्याग, पराक्रम व राष्ट्रभक्ति युगों-युगों तक देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।
नारी शक्ति की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
— Amit Shah (@AmitShah) November 19, 2026
रानी लक्ष्मीबाई भारतीय इतिहास की उन वीरांगनाओं में शामिल हैं, जिन्होंने अंग्रेजी शासन के सामने कभी घुटने नहीं टेके. उनका जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी में हुआ था. बचपन में उनका नाम मणिकर्णिका था और लोग उन्हें प्यार से मनु बुलाते थे. विवाह के बाद वह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बनीं. पति महाराजा गंगाधर राव के निधन के बाद अंग्रेजों ने झांसी को अपने अधीन करने की कोशिश की, लेकिन रानी ने इस फैसले का विरोध किया. 1857 में शुरू हुए स्वतंत्रता संग्राम के दौरान रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी सेना के खिलाफ मोर्चा संभाला. घुड़सवारी, तलवारबाजी और युद्ध कौशल में निपुण रानी ने अपनी सेना के साथ अंग्रेजों को कड़ी चुनौती दी. उनका संघर्ष केवल झांसी की रक्षा तक सीमित नहीं था, बल्कि वह देश की आजादी और स्वाभिमान की लड़ाई का प्रतीक बन गया.
18 जून 1858 को ग्वालियर के पास युद्ध करते हुए रानी लक्ष्मीबाई वीरगति को प्राप्त हुईं. हालांकि उनका जीवन बेहद छोटा रहा, लेकिन उनके साहस और बलिदान की कहानी भारतीय इतिहास में अमर हो गई. उन्होंने यह साबित किया कि देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है. आज उनकी जयंती पर देश उन्हें याद कर रहा है. रानी लक्ष्मीबाई का जीवन विशेष रूप से महिलाओं के साहस, आत्मसम्मान और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है. उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा देता रहेगा.
भारत एक्सप्रेस
Adani Energy Solutions Bihar Project: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने बिहार में 2,400 मेगावाट पीरपैंती थर्मल…
Natural Therapy Day: प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर INO-सूर्या फाउंडेशन ने नशा मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान…
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ…
GMADA से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में ED ने वरिष्ठ IAS अधिकारी विकास गर्ग से…
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निचली अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने के खिलाफ बारामूला सांसद…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट IRCTC होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू…