केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. गृह मंत्री शाह ने उन्हें अनुभवी एवं दूरदर्शी नेता बताते हुए उनके उज्ज्वल योगदान देने पर विश्वास जताया. अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की जानकारी दी.
सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट करते हुए अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. वे एक अनुभवी नेता हैं, जिनके पास व्यापक संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है. मुझे विश्वास है कि वे अपने व्यापक अनुभव के साथ भारत के राष्ट्रीय विमर्श में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.”
वहीं, सीपी राधाकृष्णन ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आज नई दिल्ली में हमारे गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर और उनकी शुभकामनाएं पाकर बहुत खुशी हुई.” इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शनिवार को सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राधाकृष्णन को उनकी उम्मीदवारी के लिए बधाई दी.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सीपी राधाकृष्णन के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर कीं. उन्होंने लिखा, “थिरु सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं. मुझे विश्वास है कि थिरु राधाकृष्णन एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति साबित होंगे और भारत के लोगों की एक सशक्त आवाज बनेंगे.”
एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया.
बता दें कि जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद यह चुनाव हो रहा है. जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था.
चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है. निर्वाचन आयोग द्वारा 7 अगस्त 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए मतदान और मतगणना 9 सितंबर को होगी.
पर्यवेक्षकों के रूप में पंचायती राज मंत्रालय में अपर सचिव आईएएस सुशील कुमार लोहानी (ओडिशा कैडर: 1995) और वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में तैनात अपर सचिव आईएएस डी. आनंदन (सिक्किम कैडर: 2000) की नियुक्ति की गई है.
ये भी पढ़ें: देश के मुख्यमंत्रियों के पास है 1600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, ये सीएम सबसे अमीर
-भारत एक्सप्रेस
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…