देश

‘5 दशकों की चुनौती खत्म’, अमित शाह ने बताया- बनाया गया ‘डेमोग्राफिक चेंज कमीशन’

भाजपा के शासन में नक्सलवाद के पांच दशकों का अंत हुआ: अमित शाह. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश से नक्सलवाद का अंत हो चुका है. उन्होंने कहा कि पिछले पांच दशकों से देश के लिए बड़ी चुनौती बना नक्सलवाद 31 मार्च 2026 को पूरी तरह खत्म हो गया.

आंतरिक सुरक्षा और आर्थिक क्षेत्र में ‘क्रांतिकारी परिवर्तन’

अहमदाबाद स्थित माता उमिया धाम में नए छात्रावास भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक क्षेत्र के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी ‘क्रांतिकारी परिवर्तन’ किया है.

अमित शाह ने कहा, “देश में आर्थिक बदलाव तो हुआ ही है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है.” उन्होंने कहा कि अगर आंतरिक सुरक्षा की बात करें तो आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी बड़ी समस्याओं पर भी मोदी सरकार ने निर्णायक कार्रवाई की है. गृह मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवल 10 वर्षों के भीतर आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त कर दिया गया है.”

घुसपैठ और ‘डेमोग्राफिक चेंज कमीशन’ का गठन

अमित शाह ने संबोधन में पश्चिम बंगाल और घुसपैठ के मुद्दे का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय ने ‘डेमोग्राफिक चेंज कमीशन’ का गठन किया है. यह आयोग असामान्य जनसंख्या बदलावों, उनके कारणों और घुसपैठ से जुड़े जनसंख्या परिवर्तन के कानूनी पहलुओं का अध्ययन करेगा.

170 करोड़ की लागत से बने छात्रावास का उद्घाटन

यह कार्यक्रम अहमदाबाद के माता उमिया धाम में जे.एस. पटेल हॉस्टल और तपस्वी कुमार अरविंदभाई पटेल गर्ल्स हॉस्टल के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित किया गया था. आयोजकों के मुताबिक, दोनों 13 मंजिला छात्रावास भवनों का निर्माण 170 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से किया गया है. इनमें अहमदाबाद और गांधीनगर में पढ़ाई करने वाले करीब 1,600 छात्रों को रहने की सुविधा मिलेगी.

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर को दी 340 करोड़ रुपये की सौगात, कलोल में नए स्कूल और पंचायत भवन का उद्घाटन

कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, राजकोट सांसद पुरुषोत्तम रूपाला, राज्य सरकार के मंत्री और उमिया माता संस्थान के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. अमित शाह ने इस परियोजना से जुड़े आयोजकों और दानदाताओं को बधाई दी और उम्मीद जताई कि संस्थान की बाकी परियोजनाएं भी जल्द पूरी होंगी.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

2 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

3 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

3 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

3 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago