Vijay Rashmika Viral Video: जब से साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंधे हैं, तब से यह कपल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. फैंस इस जोड़ी की हर एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हाल ही में जब इस स्टार कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, तो पैपराजी के कैमरों ने कुछ ऐसा कैद कर लिया जिसे देखकर सोशल मीडिया पर फैंस दीवाने हो गए हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि विजय अपनी पत्नी रश्मिका पर जान छिड़कते हैं और उनके लिए रश्मिका ही सबसे पहले आती हैं.
दरअसल, एयरपोर्ट से सामने आए इस वीडियो में विजय देवरकोंडा के गले में एक बेहद खास पेंडेंट नजर आया. जब कैमरों ने ज़ूम किया, तो साफ दिखा कि विजय ने अपनी लेडी लव यानी रश्मिका के नाम का पेंडेंट पहना हुआ था. शादी के बाद विजय का अपनी पत्नी के लिए यह सरेआम प्यार जताने का अंदाज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- AI कंटेंट के दुरुपयोग पर एक्टर नागा चैतन्य ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, 30 सितंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही फैंस रश्मिका और विजय पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग विजय देवरकोंडा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और उन्हें ‘परफेक्ट हसबैंड’ का टैग दे रहे हैं. हर कोई मान रहा है कि विजय ने इस क्यूट जेस्चर से नए-नवेले कपल्स के लिए तगड़े ‘कपल गोल्स’ सेट कर दिए हैं. चाहने वाले इस वीडियो को देखकर बेहद खुश हैं कि ऑन-स्क्रीन धमाल मचाने वाली यह जोड़ी ऑफ-स्क्रीन भी एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबी हुई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…