देश

‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रावण मास की शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पवित्र श्रावण मास के प्रारंभ होने पर पूरे देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने इस पावन अवसर पर भगवान शिव की आराधना में डूबे भक्तों के लिए सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक उन्नति और असीम शांति की कामना की.

श्रावण मास पर अमित शाह का संदेश

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “समस्त देशवासियों को पवित्र ‘श्रावण मास’ के प्रारंभ होने की हार्दिक शुभकामनाएं. आस्था, संयम और भक्ति का यह पावन मास सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक उन्नति और असीम शांति का संचार करे. देवाधिदेव महादेव से सभी की सुख, समृद्धि की कामना करता हूं. हर हर महादेव!”

श्रावण मास हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है. इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. श्रावणी पूर्णिमा तक चलने वाले इस मास में सोमवार व्रत, शिवलिंग अभिषेक, बेलपत्र चढ़ावा और रुद्राभिषेक जैसी परंपराएं बड़े उत्साह से निभाई जाती हैं. लाखों श्रद्धालु इस दौरान कावड़ यात्रा निकालकर गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं.

मंत्री अमित शाह का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब देशभर में श्रावण के पहले दिन से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. खासकर उत्तर भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिरों जैसे कैदारनाथ, बाबा विश्वनाथ, और महाकालेश्वर उज्जैन में भक्तिमय माहौल है.

श्रावण मास का महत्व

श्रावण मास को शिव भक्ति का परम पावन काल माना जाता है. मान्यता है कि इस मास में की गई पूजा, व्रत और दान से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं. संयम, शुद्ध आहार और आध्यात्मिक साधना पर जोर दिया जाता है. यह मास न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जाता है.


ये भी पढ़ें: प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, देशवासियों से की खास अपील


अमित शाह ने अपने संदेश के माध्यम से सामाजिक सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश भी दिया है. उन्होंने महादेव से समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की, जो वर्तमान समय में एकता और सामूहिक प्रगति की प्रेरणा देता है. देश के विभिन्न राज्यों में श्रावण मास के स्वागत के लिए विशेष आयोजन हो रहे हैं. मंदिर परिसरों को फूलों और रोशनी से सजाया गया है. भक्त सुबह-शाम शिव मंत्रों का जाप कर रहे हैं. हर हर महादेव के उद्घोष के साथ अमित शाह का यह संदेश न केवल धार्मिक भावना को मजबूत करता है बल्कि पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने वाला भी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सब भगवान भरोसे…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों? केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…

13 minutes ago

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

48 minutes ago