देश

अमित शाह का 3 दिवसीय गोवा दौरा: नशीले पदार्थों के खिलाफ जंग और सुरक्षा समीक्षा पर महामंथन

Amit Shah Goa Visit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 सितंबर तक गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. अपने इस व्यस्त प्रवास के दौरान वे नशीले पदार्थों की रोकथाम, क्षेत्रीय प्रशासनिक समन्वय और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कई उच्च स्तरीय कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे.

अमित शाह गोवा दौरे के दौरान गृह मंत्रालय के समीक्षा कार्यों की अध्यक्षता करेंगे, नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और भाजपा के नए राज्य कार्यालय ‘अटल भवन’ का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा, 7 सितंबर को वे पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद (Western Zonal Council) की बैठक में भाग लेंगे और गोवा पुलिस के ‘प्रेसिडेंट कलर्स’ अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

शाह 7 सितंबर तक राज्य में रहेंगे

शेड्यूल के अनुसार, शाह शनिवार को गोवा पहुंचेंगे और 7 सितंबर तक राज्य में रहेंगे. उनके दौरे में आंतरिक सुरक्षा, नशीले पदार्थों के खिलाफ उपायों, केंद्र-राज्य समन्वय और क्षेत्रीय प्रशासनिक मुद्दों से जुड़े कई आधिकारिक कार्यक्रम शामिल होंगे. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यक्रम भी अमित शाह शामिल होंगे.

6 सितंबर की सुबह, शाह गृह मंत्रालय के अलग-अलग विभागों में गोवा से जुड़े कई मुद्दों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

दोपहर में नशीले पदार्थों के मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस

उम्मीद है कि इस बैठक में राज्य से जुड़े कई मामलों के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मुद्दों पर भी चर्चा होगी. दोपहर में शाह नशीले पदार्थों के मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. इस बातचीत में ड्रग तस्करी से निपटने, देश के नशीले पदार्थों के खिलाफ ढांचे को मजबूत करने और ड्रग्स की अवैध आवाजाही को रोकने के प्रयासों को तेज करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

गोवा में अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित राज्य कार्यालय भवन, ‘अटल भवन’ का उद्घाटन भी करेंगे. उद्घाटन के बाद वे पार्टी की राज्य कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें संगठनात्मक और राजनीतिक मामलों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

7 सितंबर को शाह पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेंगे, जो पश्चिमी क्षेत्र के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच समन्वय और चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है.

पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के प्रतिनिधि एक साथ आएंगे. यह परिषद भाग लेने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को क्षेत्रीय विकास, प्रशासनिक समन्वय और अंतर-राज्यीय सहयोग की आवश्यकता वाले मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच प्रदान करती है.

आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद

इस बैठक में शामिल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के बीच आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. इसमें सहयोग के तरीकों के जरिए आपसी तालमेल बेहतर करने और क्षेत्रीय चिंताओं को दूर करने पर जोर दिया जाएगा.

वेस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक के बाद शाह तलेइगाओ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में गोवा पुलिस के ‘प्रेसिडेंट कलर्स’ अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे. ‘प्रेसिडेंट कलर्स’ सम्मान, यूनिफॉर्म वाली सेवाओं को दिए जाने वाले सबसे बड़े सम्मानों में से एक माना जाता है. यह सम्मान बेहतरीन सेवा, पेशेवर उत्कृष्टता और राष्ट्रीय सुरक्षा व जनसेवा में अहम योगदान के लिए दिया जाता है.

यह भी पढ़ें-शिक्षक दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने शिक्षकों को किया नमन, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

1 minute ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

21 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

30 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

40 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

48 minutes ago