दुनिया

नेपाल में आया एक और संकट: दार्चुला में बड़ा भूस्खलन, भारत तक तबाही का अलर्ट

Nepal Darchula Landslide: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की सीमा से लगे नेपाल के दार्चुला जिले में एक बेहद खौफनाक और बड़ा भूस्खलन हुआ है. अपि हिमाल ग्रामीण नगरपालिका के भट्टाड़ इलाके में पहाड़ का एक बहुत बड़ा हिस्सा टूटकर चमेलिया (चौलानी) नदी में जा गिरा है. मलबे के कारण नदी का बहाव आंशिक रूप से रुक गया है और इसके पीछे एक ‘अस्थायी झील’ बनने का खतरा पैदा हो गया है. अगर यह मलबा टूटता है, तो पानी का अचानक बहाव नेपाल से होते हुए भारत (उत्तराखंड) तक भारी तबाही मचा सकता है.

क्या है भारत (पिथौरागढ़) पर खतरा? (Nepal Landslide)

दरअसल, मलबे से जिस चमेलिया नदी का प्रवाह रुका है, वह नेपाल से आगे बढ़कर भारतीय क्षेत्र ‘गेठीगाड़ा’ के पास काली (महाकाली) नदी में मिलती है. इसके बाद काली नदी भारत-नेपाल सीमा के साथ आगे बढ़ती है.

अगर नेपाल में लगातार बारिश के कारण नदी का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है और फिर दबाव से अचानक मलबा टूटता है, तो भारी मात्रा में पानी काली नदी के रास्ते पिथौरागढ़ (झूलाघाट और पंचेश्वर) के सीमावर्ती इलाकों में ‘फ्लैश फ्लड’ (Flash Flood) ला सकता है.

नेपाल और पिथौरागढ़ में हाई अलर्ट (India Nepal border flood latest news)

इस गंभीर खतरे को देखते हुए नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रदेश प्रशासन और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. एहतियात के तौर पर भट्टाड़ गांव के 10 से 15 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है. साथ ही चमेलिया नदी पर बनी जलविद्युत परियोजनाओं के कर्मियों को भी सावधान किया गया है.

पिथौरागढ़ के आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह के अनुसार, प्रशासन ने पुलिस, SSB और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है. काली नदी के किनारे रहने वाले लोगों को नदी से दूर रहने और सतर्क रहने की सख्त सलाह दी गई है.

फिलहाल खतरा सिर्फ आशंका तक (Darchula Nepal Flood)

हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल भारतीय क्षेत्र में तत्काल बाढ़ की स्थिति नहीं है. नदी का पानी अभी भी मलबे के बीच से आधा निकल रहा है. लेकिन, विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन (Climate Change) और बढ़ते तापमान के कारण हिमालयी क्षेत्रों में इस तरह पहाड़ दरकने और ग्लेशियर टूटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो भविष्य के लिए एक बहुत बड़े खतरे की घंटी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

7 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

20 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

29 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

35 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago