केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 9 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर को ₹1,024 करोड़ की लागत वाली 30 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे. अहमदाबाद नगर निगम (AMC) की साप्ताहिक स्टैंडिंग कमेटी की बैठक के बाद समिति के चेयरमैन कमलेश पटेल ने गुरुवार को इस संबंध में औपचारिक जानकारी दी. इन परियोजनाओं के तहत आवासीय योजनाएं, पेयजल बुनियादी ढांचा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के आधुनिकीकरण से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा.
एएमसी स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष कमलेश पटेल के अनुसार, इन सभी 30 परियोजनाओं का सीधा उद्देश्य गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ करना और आम नागरिकों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाना है. इसके साथ ही अहमदाबाद नगर निगम ने आगामी दिवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्वच्छता और सुरक्षा इंतजाम किए हैं. त्योहार के दौरान आतिशबाजी से निकलने वाले कचरे को सड़कों से हटाने के लिए विशेष सफाई टीमें रात में मुस्तैद रहेंगी. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है और नागरिक अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा स्टाफ तैनात रहेगा.
कांकरिया लेक पर ‘आत्मनिर्भर भारत’ की छाप: ₹3.59 करोड़ में दौड़ेगी स्वदेशी टॉय ट्रेन
दिवाली के उल्लास के बीच अहमदाबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कांकरिया लेक पर दो नई आधुनिक टॉय ट्रेनें शुरू करने की तैयारी है. वर्ष 2008 में शुरू हुई लोकप्रिय ‘अटल एक्सप्रेस’ टॉय ट्रेन को करीब ₹8 करोड़ में विदेश से आयात किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन के अनुरूप, एएमसी ने इस बार पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से निर्मित दो टॉय ट्रेनों को महज ₹3.59 करोड़ की संयुक्त लागत में तैयार कराया है. दोनों ट्रेनों का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और जरूरी औपचारिकताओं के बाद इन्हें पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा.
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…