देश

पराक्रम दिवस पर अमित शाह ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि, युवाओं से राष्ट्ररक्षा का संकल्प मजबूत करने की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. आज पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. अमित शाह ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने नेताजी के जीवन और योगदान की सराहना की है.

नेताजी को नमन

अमित शाह ने लिखा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के ऐसे महान नाम हैं. उनके स्मरण मात्र से मन में देशभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ता है. उन्होंने युवाओं को संगठित करके आजाद हिंद फौज बनाई. इसके जरिए उन्होंने पहला सैन्य अभियान चलाया. 1943 में अंडमान-निकोबार में तिरंगा फहराकर आजाद भारत की घोषणा की. अमित शाह ने कहा कि नेताजी का जीवन और पराक्रम की गाथाएं हर युवा को पढ़नी चाहिए. इससे राष्ट्ररक्षा का संकल्प मजबूत होगा.

देश की आजादी के लिए समर्पण

नेताजी ने देश की आजादी के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया. उनकी जयंती पर अमित शाह ने उन्हें नमन किया और वंदन किया. वीडियो में नेताजी की तस्वीरें, आजाद हिंद फौज के दृश्य और प्रेरणादायक संगीत है. यह संदेश देशभक्तों को भावुक कर रहा है.

पराक्रम दिवस का महत्व

23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर पराक्रम दिवस मनाया जाता है. यह दिन उनकी वीरता और बलिदान को याद करने का है. पूरे देश में कार्यक्रम हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी है. अमित शाह का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. लोग इसे शेयर कर नेताजी को याद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: संगम स्नान विवाद में कूदे साधु-संत… शंकराचार्य की जंग में देवकीनंदन-अनिरुद्धाचार्य-रामदेव के बयान आए सामने

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अंडमान-निकोबार बैंक घोटाला मामले में पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा की होटल और सेमी-सबमरीन जहाज जब्त

अंडमान-निकोबार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में ईडी ने पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा से जुड़ी…

37 minutes ago

600 पार पहुंचा AQI तो पाकिस्तान ने भारत पर फोड़ा ठीकरा, सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली

लाहौर में AQI 600 पार जाने पर पाकिस्तान की मंत्री मरियम औरंगजेब ने भारत की…

49 minutes ago

NCRB Prison Data 2024: देश की जेलों में 75% से ज्यादा कैदी बिना सजा के काट रहे वक्त, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Pending Cases in India: देश की अदालतों में करोड़ों लंबित मुकदमों को निपटाने के लिए…

1 hour ago

Arvind Kejriwal Security Alert: 7 करोड़ दो वरना जान से मार देंगे… व्हाट्सऐप पर मिली धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप

Arvind Kejriwal Threat: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को…

1 hour ago

यूपी में BJP का ‘मेगा ऑपरेशन’! छठ के बाद खुद मैदान में उतरेंगे अमित शाह, 403 सीटों पर प्रभारी नियुक्त

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए…

1 hour ago

बीजेपी मुख्यालय में सजा दिवाली मिलन समारोह, जानें क्यों पीएम मोदी ने कहा- त्योहारों में भी ‘डेडलाइन’?

नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने…

2 hours ago