देश

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर अमित शाह का संदेश, बोले- राष्ट्र प्रथम ही सबसे बड़ा धर्म

Amit Shah tribute Veer Savarkar death anniversary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका त्याग और समर्पण हर राष्ट्रभक्त के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ का प्रेरणास्तंभ बना रहेगा.

राष्ट्रप्रेमी के लिए ज्योति स्तंभ- अमित शाह

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में लिखा कि स्वातंत्र्यवीर सावरकर आजादी के आंदोलन के उन महान नायकों में शामिल थे, जिन्होंने अंग्रेजी शासन से राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ-साथ सांस्कृतिक स्वाधीनता के लिए भी संघर्ष किया. उन्होंने अपने क्रांतिकारी विचारों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम को वैचारिक मजबूती दी. देश से लेकर इंग्लैंड तक उनके साहसिक प्रयासों ने युवाओं में नई ऊर्जा और देशभक्ति की भावना जगाई.

गृह मंत्री ने आगे कहा कि अस्पृश्यता उन्मूलन और नारी शिक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले वीर सावरकर का त्याग, समर्पण और वीरता आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धाजंलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा कि ओजस्वी क्रांतिकारी एवं तेजस्वी विचारक, ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं सांस्कृतिक अस्मिता व अखंडता के लिए आपका त्याग एवं संघर्ष भारत के इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा. आपका संपूर्ण ओजस्वी जीवन राष्ट्रभक्ति की अनंत प्रेरणा है.”

कर्तव्यबोध और आत्मसम्मान की प्रेरणा- असम CM

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रखर क्रांतिकारी एवं दूरदर्शी चिंतक थे. उन्होंने साहस, वैचारिक दृढ़ता और राष्ट्रीय चेतना के माध्यम से समाज को स्वाधीनता के लक्ष्य के लिए संगठित किया. मातृभूमि के प्रति उनका त्याग और राष्ट्रनिष्ठ चिंतन देशवासियों को कर्तव्यबोध और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता रहेगा.”

‘सावरकर का जीवन साहस और धैर्य का पर्याय’

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मां भारती के अमर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी व महान विचारक स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. सामाजिक समरसता, हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के महान ध्वजवाहक सावरकर का जीवन साहस और धैर्य का पर्याय है. उनके विचार भारत को परम वैभव पर ले जाने की शक्ति रखते हैं.


ये भी पढ़ें: Instagram पर 100M! पीएम मोदी बने दुनिया के नंबर-1 डिजिटल लीडर, जानें कौन-कौन से नेता हैं इस रेस में


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं अदम्य साहस के प्रतीक वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन. उनका त्याग, तप और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है. उनके विचार और आदर्श हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

4 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

23 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

36 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago