Bharat Express DD Free Dish

Instagram पर 100M! पीएम मोदी बने दुनिया के नंबर-1 डिजिटल लीडर, जानें कौन-कौन से नेता हैं इस रेस में

PM Modi Instagram followers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार करने वाले दुनिया के पहले राजनीतिक नेता बन गए हैं. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने कई बड़े वैश्विक नेताओं को पीछे छोड़ दिया है.

PM Modi 100 million

PM Modi Instagram followers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपनी लोकप्रियता के लिए विश्व भर में जाने जाते हैं. अब इस लोकप्रियता में चार चांद लग चुका हैं. गुरुवार (25 फरवरी) को पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का ऐतिहासिक माइलस्टोन पार कर लिया और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन बन गए हैं. जानिए इस रेस में कौन-कौन से लीडर है, जिन्हें पीएम मोदी पीछे छोड़ आए हैं.

ट्रंप का क्या हाल है?

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद वर्ल्ड लीडर्स में कौन-कौन आता है? अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ आते हैं. उनके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियंतो 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ हैं. ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन के इंस्टाग्राम पर 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

यह डेटा पीएम मोदी की ग्लोबल पहुंच और दुनिया भर के युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है. ग्लोबल रेटिंग्स में भी पीएम मोदी अक्सर शीर्ष पर रहते हैं. भारत में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या में बहुत बड़ा अंतर है.

PM मोदी कब जुड़े इंस्टाग्राम से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2014 में मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से जुड़े थे. बीते एक दशक में उनका अकाउंट वैश्विक नेताओं के बीच सबसे ज्यादा सक्रिय और प्रभावशाली डिजिटल प्लेटफॉर्म में से एक बन चुका है. उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लगभग दोगुनी है. इतना ही नहीं, दुनिया के पांच प्रमुख ग्लोबल नेताओं के कुल फॉलोअर्स भी पीएम मोदी के अकेले फॉलोअर्स से कम बताए जाते हैं.


ये भी पढ़ें: आतंकवाद, ट्रेड और शांति पर पीएम मोदी का बड़ा संबोधन, इजराइल की संसद से दुनिया को दिए 10 अहम संदेश


यदि भारत की बात करें तो इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्थान आता है. योगी आदित्यनाथ के 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, हालांकि यह संख्या पीएम मोदी से काफी कम है. वहीं, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read