देश

कश्मीर के बाद बस्तर की बारी! रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह, 8 फरवरी को नक्सलवाद पर ‘बड़ा फैसला’

Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर ‘मिशन मोड’ में हैं. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और विकास का रोडमैप तैयार करने के बाद अब वे सीधे नक्सलवाद के गढ़ छत्तीसगढ़ का रुख करेंगे. शाह आज (7 फरवरी) शाम जम्मू से सीधे रायपुर पहुंचेंगे. उनका यह तीन दिवसीय दौरा (7 से 9 फरवरी) बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे के लिए निर्णायक माना जा रहा है.

जम्मू में ‘आतंक मुक्त’ कश्मीर का संकल्प लेते हुए अमित शाह ने जम्मू में उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की. यहां ‘सुरक्षा ग्रिड’ को अभेद्य बनाने के लिए ‘अभिनव उपायों’ पर चर्चा की गई है. अब उनका रुख छत्तीसगढ़ की ओर होने वाला है.

छत्तीसगढ़ में ‘नक्सलवाद’ पर प्रहार

अमित शाह आज शाम 4:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उनका स्वागत करेंगे. 8 फरवरी यानी कल शाह ‘नक्सलवाद’ पर एक हाई-लेवल मीटिंग करेंगे. इसमें केंद्र और राज्य के अधिकारियों के साथ नक्सल उन्मूलन की रणनीति बनेगी. साथ ही वे ‘शिफ्टिंग द लेंस’ थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में नीति और विकास पर चर्चा करेंगे.

9 फरवरी को बस्तर पंडूम

दौरे के आखिरी दिन वे जगदलपुर जाएंगे और ‘बस्तर पंडूम’ (Bastar Pendum) के समापन समारोह में शामिल होंगे. एक ही सप्ताह में उत्तर भारत (कश्मीर) और मध्य भारत (छत्तीसगढ़) के दो सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में गृह मंत्री की मौजूदगी यह दर्शाती है कि सरकार आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों को जड़ से खत्म करने के लिए आक्रामक रणनीति अपना रही है.

31 मार्च है आखिरी तारीख

बता दें गृह मंत्रालय संभालने के साथ ही अमित शाह ने संकल्प लिया था कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर देंगे. इसके लिए उन्होंने सभी बलों को साथ लेकर काम किया और इसका खासा असर भी देखा जा रहा है. बड़ी संख्या नक्सलियों ने सरेंडर किया है. वहीं कई एनकाउंटर हुए हैं जिसमें बड़े नक्सल लीडर मारे गए हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago