देश

भजनलाल के जन्मदिन पर अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, बोले- मोदी मंत्र को कर रहे पूरा

आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी. साथ ही पीएम मोदी के ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ के मंत्र को पूरा करने में उनके योगदान की सराहना की.

पीएम मोदी के मंत्र को कर रहे पूरा: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी. अमित शाह ने जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने एक्स पोस्ट में लिखा, वीरभूमि राजस्थान की विरासतों एवं संस्कृति के संरक्षण तथा प्रदेश में किसानों, महिलाओं, युवाओं के सशक्तिकरण से आप प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ के मंत्र को चरितार्थ कर रहे हैं.

उन्होंने आगे अपने पोस्ट से भजनलाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से कामना की.

युवाओं के सपनों को कर रहे सकार: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. वे राज्य के विकास की यात्रा को नई ऊर्जा देने और युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं. ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें.

ओम बिरला और गजेंद्र सिंह ने दी बधाई

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, ‘राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं’.

वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कि राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को जन्मदिवस की हृदय से बधाई. आपके नेतृत्व में राजस्थान विकास की उसी दिशा में द्रुत गति से चल रहा है जिस ओर मोदी जी के विजन विकसित भारत का लक्ष्य है. प्रभु श्रीराम आपको सदैव स्वस्थ और ऊर्जावान रखें.

ये भी पढ़ें: ‘खंड-खंड में बंटे आजाद भारत को एकीकृत कर मजबूत राष्ट्र बनाया’: वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर अमित शाह

भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

17 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

17 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago