Bharat Express DD Free Dish

‘खंड-खंड में बंटे आजाद भारत को एकीकृत कर मजबूत राष्ट्र बनाया’: वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर अमित शाह

आज यानी 15 दिसंबर के दिन ही देश के शिल्पकार और भारत के लौह पुरुष के नाम से पहचाने जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल का निधन हुआ था. उनकी पुण्यतिथि पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया.

Amit Shah

आज यानी 15 दिसंबर के दिन ही देश के शिल्पकार और भारत के लौह पुरुष के नाम से पहचाने जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल का निधन हुआ था. उनकी पुण्यतिथि पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया.

पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: अमित शाह

आज सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘राष्ट्रीय एकता के प्रतीक, मजबूत भारत के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं’

अमित शाह ने आगे लिखा, ‘सरदार साहब ने खंड खंड में बंटे आजाद भारत को तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एकीकृत कर मजबूत राष्ट्र का सुदृढ़ रूप दिया. देश के पहले गृह मंत्री के रूप में मां भारती की सुरक्षा, आंतरिक स्थिरता एवं शांति की स्थापना को ही उन्होंने अपना जीवन लक्ष्य बनाया’.

उन्होंने उनके योगदानों को याद करते हुए ये भी कहा कि सहकारी आंदोलन को पुनर्जीवित कर महिलाओं, किसानों के स्वावलंबन से आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने वाले सरदार साहब राष्ट्रप्रथम के पथ पर ध्रुव तारे के समान हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे.

देश को एक सूत्र में पिरोया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 75वीं पुण्यतिथि पर मेरा सादर नमन.

पीएम मोदी ने आगे ये भी लिखा कि उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. अखंड और सशक्त भारतवर्ष के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता.

उन्होंने अपने इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, ‘ भारत रत्न सरदार पटेल की 75वीं पुण्यतिथि आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरणा लेने का भी एक विशेष अवसर है. उन्होंने देशवासियों में राष्ट्रीय एकता की जो भावना भरी, वो ‘विकसित भारत’ के लिए ऊर्जा का स्रोत है. राष्ट्र निर्माण में उनकी अद्वितीय भूमिका सशक्त और सामर्थ्यवान भारत के लिए पथ-प्रदर्शक बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: युवाओं के आंदोलन से सत्ता परिवर्तन तक, जानें कैसा रहा अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में ये साल

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read