देश

भारत ने दुनिया भर में आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस का दिया बड़ा संदेश, राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में Amit Shah

Amit Shah: नई दिल्ली में आठवां राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन-2025 गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बलों और बीएसएफ के प्रयासों को सलाम किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्प और देशवासियों के समर्थन ने दुनिया भर में आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस का एक कड़ा संदेश दिया है.

अमित शाह ने कहा कि भारत अब नई और उभरती प्रौद्योगिकियों, स्टार्ट-अप्स, हरित ऊर्जा और नवाचारों में विश्व में अग्रणी है. भारत सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और इसके साथ ही देश के सामने चुनौतियां भी बढ़ रही हैं. हमें और अधिक सतर्क रहना होगा और समस्याओं का समाधान अधिक जागरूकता के साथ करना होगा.

राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों को और बढ़ाएगा भारत का कद

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत का बढ़ता कद आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों को और बढ़ाएगा. इन चुनौतियों से बेहतर समन्वय के माध्यम से निपटने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने रणनीति विकसित करने, उन्हें लागू करने और उनकी निगरानी के लिए केंद्र और राज्य एजेंसियों की समरूप टीमों के गठन का निर्देश दिया. साथ ही वास्तविक समय में डेटा साझा करने के लिए एक विश्वसनीय पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित किए जाने की बात कही.

पुलिस अधिकारियों को लेकर दिये खास निर्देश

उन्होंने राष्ट्रीय चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने और उनके समाधान तैयार करने के लिए प्रत्येक राज्य के युवा पुलिस अधिकारियों को शामिल करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन वरिष्ठ अधिकारियों को युवा अधिकारियों का मार्गदर्शन करने, उन्हें चुनौतियों से परिचित कराने और समाधान खोजने का मार्ग दिखाने में सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

अगले 5-10 साल देश के लिए महत्वपूर्ण – Amit Shah

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने विभिन्न राज्यों में फैले कई मुद्दों को हल किया है. अगले 5-10 साल देश के विकास और सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे. उन्होंने राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से ‘सुरक्षा, सजगता और समन्वय’ के आदर्श वाक्य को अपनाने का आह्वान किया.

तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर कही ये बात

उन्होंने तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन और नशीले पदार्थों की चुनौती से निपटने के लिए एक समान दृष्टिकोण अपनाने को कहा. नागरिकों के जीवन, संपत्ति और सम्मान की रक्षा के लिए पुलिस के प्राथमिक कर्तव्य पर जोर देते हुए अमित शाह ने प्रत्येक राज्य पुलिस बल और केंद्रीय एजेंसी को आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें- Maldives से लौटे PM मोदी ने Tamil Nadu को दी हजारों करोड़ की सौगात, Kargil के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में हो सर्वांगीण विकास- Amit Shah

वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने पुलिस महानिदेशकों से राज्य प्रशासनों के साथ समन्वय स्थापित करने का आग्रह किया, ताकि जमीनी स्तर पर 300 से अधिक केंद्रीय और राज्य विकास योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके.

समुद्री सीमाओं पर छोटे बंदरगाहों की सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने घुसपैठ और तस्करी गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए राज्य पुलिस की क्षमता निर्माण पर जोर दिया. उन्होंने आतंकवाद विरोधी पहलों की भी समीक्षा की और बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

2 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

14 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

17 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

43 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

45 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

53 minutes ago