रिपोर्ट- सागर डोंगरे
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मेलघाट क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. धारणी तालुका के कोरडा गांव में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे काम के दौरान कथित लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. यहां खुले पड़े एक गड्ढे में गिरने से तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में गुस्से का माहौल है. लोगों ने अब निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही और जिम्मेदार लोगों की भूमिका पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.
जानकारी के मुताबिक, गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की पाइपलाइन से जुड़ा काम चल रहा था. इसी दौरान खोदा गया गड्ढा लंबे समय तक खुला पड़ा रहा. सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ, ऐसा आरोप लगाया जा रहा है. मासूम बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
घटना सामने आने के बाद अब इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. भाजपा के अमरावती जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रभुदास भिलावेकर ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती. उन्होंने मांग की कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक डॉ. सुनील देशमुख ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आदिवासी क्षेत्र के प्रति संवेदनहीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के काम को अधूरा और असुरक्षित तरीके से छोड़ने वाले ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.
डॉ. देशमुख ने मांग की है कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए. इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है. उन्होंने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग भी की है.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, X पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन
भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…