Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जल जीवन मिशन का खुला गड्ढा बना काल; अमरावती में मासूम की दर्दनाक मौत, ठेकेदार की लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

अमरावती के मेलघाट क्षेत्र में जल जीवन मिशन के काम में कथित लापरवाही के चलते तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई.

रिपोर्ट- सागर डोंगरे


महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मेलघाट क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. धारणी तालुका के कोरडा गांव में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे काम के दौरान कथित लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. यहां खुले पड़े एक गड्ढे में गिरने से तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में गुस्से का माहौल है. लोगों ने अब निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही और जिम्मेदार लोगों की भूमिका पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की पाइपलाइन से जुड़ा काम चल रहा था. इसी दौरान खोदा गया गड्ढा लंबे समय तक खुला पड़ा रहा. सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ, ऐसा आरोप लगाया जा रहा है. मासूम बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

घटना सामने आने के बाद अब इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. भाजपा के अमरावती जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रभुदास भिलावेकर ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती. उन्होंने मांग की कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक डॉ. सुनील देशमुख ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आदिवासी क्षेत्र के प्रति संवेदनहीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के काम को अधूरा और असुरक्षित तरीके से छोड़ने वाले ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

ठेकेदार पर मामला दर्ज करने और मुआवजे की मांग

डॉ. देशमुख ने मांग की है कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए. इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है. उन्होंने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग भी की है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, X पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest