उत्तर प्रदेश

फर्जी कंपनियां, बिंग ऐप और कमीशन का खेल… नोएडा में पकड़ा गया हाई-टेक साइबर ठग गिरोह

Noida Cyber Fraud Gang Busted: नोएडा की फेस-3 थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों में छह पुरुष और एक महिला शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, चेकबुक, स्टांप, लेटरहेड और लोगों के डेटा से जुड़ी सूची समेत कई सामान बरामद किए गए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम मंगाने के लिए किया जाता था.

ऑपरेशन साइबर वज्र के तहत की गई कार्रवाई

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि फेस-3 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गढ़ी चौखंडी इलाके के एक होटल में कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हुए हैं. ये लोग डिजिटल अरेस्ट और कंपनियों में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे.

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी. अलग-अलग कमरों की तलाशी के दौरान सात संदिग्धों को पकड़ा गया. पूछताछ और बरामद सामान की जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

राधे है इस गिरोह का मास्टरमाइंड

पुलिस का कहना है कि गिरोह मुख्य रूप से म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने का काम करता था. साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगते थे और रकम इन फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कराते थे. इसके बदले खाताधारकों और गिरोह के सदस्यों को कमीशन दिया जाता था.

पूछताछ में आरोपियों ने राधे नाम के एक व्यक्ति को गिरोह का मास्टरमाइंड बताया है. आरोप है कि वही इन लोगों को साइबर फ्रॉड के लिए डेटा उपलब्ध कराता था और फर्जी कंपनियों के नाम पर खाते खुलवाने में मदद करता था.

ऐसे करते थे खातों को खाली

पुलिस के अनुसार, राधे आरोपियों के मोबाइल में ‘बिंग’ नाम की एक एपीके फाइल डाउनलोड कराता था. इस ऐप की मदद से बैंक खातों में आने वाली रकम की जानकारी उसे तुरंत मिल जाती थी. इसके बाद पैसा दूसरे खातों में भेज दिया जाता था और आरोपियों को उनका हिस्सा दे दिया जाता था.

ये भी पढ़ें- पोर्टर ऐप से डिलीवरी, कॉलेज स्टूडेंट्स को टारगेट! ग्रेटर नोएडा में भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस फरार मास्टरमाइंड और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन खातों के जरिए अब तक कितने लोगों से और कितनी रकम की ठगी की गई.

-भारत एक्सप्रेस

समीर आलम

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago