देश

थाने पर हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल…अमृतपाल के समर्थकों के आगे बेबस पंजाब पुलिस, अब कोर्ट के आदेश के बाद रिहा हुआ लवप्रीत तूफान

Lovepreet Toofan: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का करीबी लवप्रीत तूफान रिहा कर दिया गया है. उसने जेल से बाहर आते ही कहा कि उसे झूठे केस में फंसाया गया था. उसने कहा कि खालिस्तान का असली मतलब कोई नहीं जानता है. गुरुवार को अमृतपाल के समर्थकों ने अजनाला थाने पर हमला कर दिया था और लवप्रीत तूफान की रिहाई की मांग की थी.

इसके पहले, गृह मंत्री अमित शाह को खामियाजा भुगतने की धमकी देने वाले अमृतपाल ने एक बार फिर खालिस्तान की मांग उठाई. उसने कहा, “खालिस्तान के हमारे उद्देश्य को बुराई और वर्जित के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. इसे बौद्धिक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए कि इसके भू-राजनीतिक लाभ क्या हो सकते हैं और इसके सिखों के लिए क्या लाभ हैं.”

अमृतसर में अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने अजनाला थाने पर हमला कर दिया था. इसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने तलवारों और बंदूकों से पुलिस बेरिकेड्स तोड़ डाले. समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए थे. साथ ही अमृतपाल सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि राजनीतिक मकसद से FIR दर्ज की गई है. अगर वे एक घंटे में मामले को रद्द नहीं करते हैं, तो आगे जो कुछ भी होगा उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा.

ये भी पढ़ें: Punjab: अमृतसर में बवाल…अमृतपाल के समर्थकों ने लहराईं तलवारें और बंदूकें, थाने पर किया कब्जा, कई पुलिसकर्मी घायल

SSP ग्रामीण का बयान- कोर्ट ने रिहाई का आदेश दिया

वहीं अमृतपाल के समर्थकों के अजनाला थाने पर हमले के बाद SSP ग्रामीण, अमृतसर सतिंदर सिंह ने कहा, “कल हमें जो सबूत दिए गए हैं उसके मुताबिक लवप्रीत मौके पर मौजूद नहीं था, इसलिए उसे छोड़ा जा रहा है. हम उन सबूतों को न्यायाधीश के समक्ष पेश कर रहे हैं. अभी स्थिति नियंत्रण में है.” उन्होंने कहा कि उसे (लवप्रीत तूफान) रिहा करने का आवेदन दिया गया था. कोर्ट ने उसे रिहा करने का आदेश दिया है.

हम कानूनी कार्रवाई करेंगे- डीजीपी

वहीं अजनाला में हुए झड़प पर पंजाब DGP गौरव यादव का बयान आया है. DGP ने कहा, “उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी जो हमने उनको दी. उन्होंने भरोसा दिलाया था कि वह पुलिस के रोकने पर रुक जाएंगे. जिसके बाद पुलिस पर गुरु ग्रंथ पालकी साहिब की आड़ में पुलिस पर धारदार हमला किया जिसमें 6 पुलिस कर्मी घायल हुए.” पंजाब के डीजीपी ने कहा, “कल की घटना पर हम कानूनी कार्रवाई करेंगे. घायल पुलिस अधिकारियों के बयान दर्ज़ किए जाएंगे. हम वीडियो साक्ष्यों को भी देख रहे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

लंगोटिया अंदाज, देसी ठहाके और पिछड़ों की आवाज, कैसे लालू यादव ने बिहार से दिल्ली तक की राजनीति बदल दी

लालू प्रसाद यादव ने भारतीय लोकतंत्र को देसी अंदाज और सामाजिक न्याय की भाषा दी.…

36 minutes ago

Target 243: क्षेत्रीय ‘बड़े भाई’ के बिना बिहार की सत्ता तक पहुंचने की बीजेपी की कोशिश

BJP Target 243 Bihar: स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करके, अपने सामाजिक आधार का विस्तार करके…

36 minutes ago

बख्तियारपुर के इंजीनियर ने कैसे बनाया बिहार का पावर ग्रिड? समझिए नीतीश कुमार की ‘इंजीनियर्ड पावर’ की कहानी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अक्सर ‘इंजीनियर्ड पावर’ कहा जाता है. बख्तियारपुर…

43 minutes ago

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

47 minutes ago