देश

VIDEO: गोरखपुर में लड़कियों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, बाल पकड़कर खींचा, दनादन बरसाए थप्पड़

Gorkahpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे हर कोई हैरान है. अभी तक जहां लड़कों के बीज गुटबंदी की तस्वीरें सामने आती थी वहीं अब लड़कियों ने आपस में ऐसा झगड़ा किया कि हर कोई हैरान है. बताया जा रहा है मामले में दो लड़कियों के गुटों में जमकर लात घूंसे चले हैं. इनके बीज हुई मारपीट देखकर अच्छे-अच्छे शर्मिंदा हो जाएं.

ऐसी गाली की कान बंद करना पड़ जाए

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़कियों ने ऐसी गाली दी है कि कान बंद करना पड़ जाए. दो चार मिनट नहीं बल्कि दोनों गुट के बीच लगभग 20 मिनट तक लात-घूंसे और मुक्कों की बारिश हुई. इसके अलावा जमकर हुई गाली गलौच को जिसने भी सुना वह दंग रह गया. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में लग गई है.

गोलघर में स्थिति जीडीए टॉवर का मामला

बताया जा रहा है, सीएम के शहर गोरखपुर का यह वायरल वीडियो है. शहर के गोलघर में स्थिति जीडीए टॉवर में बृहस्पतिवार शाम को किसी बात पर लड़कियों के दो गुटों में नोक झोंक शुरु हो गई जो कि बढ़ने पर मारपीट में बदल गई. ऐसी मार देखकर आसपास के लोग अचंभे में पड़ गए. जीडीए कांपलेक्स के रेस्टोरेंट में लड़कियों के दोनों गुटों में मारपीट में एक लड़की दूसरे के बाल पकड़ घसीट रही है तो  इस दौरान कुछ लड़कियां इनका बीच-बचाव भी करती हैं. इसी बीच एक लड़की दूसरी को थप्पड़ मारना शुरू कर देती है.

इसे भी पढ़ें: 512 किलो प्याज बेचने के लिए 70 किमी का किया सफर, बदले में किसान को मिला 2 रुपये का चेक

एसपी सिटी ने दिया जांच का आदेश

एक से एक गालियां, मुक्कों की बरसात और बाल खींचकर लड़कियों के बीच हुई मारपीट लगभग 20 मिनट तक चली. बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस भी थी लेकिन वो बस तमाशा देखती रही. हालांकि लड़कियों के बीच हुई मारपीट की वजह क्या थी यह पता नहीं चल पाया है. गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने वीडियो और इस मामले की जांच का आदेश दिए हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

10 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

10 hours ago