देश

चुन्नी से लटका मिला इकलौता बेटा! अमृतसर में 12 साल के मासूम की मौत पर पिता ने क्यों जताया शक?

रिपोर्ट- ललित कुमार


Amritsar 12 Year Old Boy Death: पंजाब के अमृतसर से एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी खबर सामने आई है. शहर के फतेहगढ़ चूडियां रोड स्थित फेजपुरा इलाके में एक 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान किशन के रूप में हुई है, जिसका शव घर के भीतर गले में चुन्नी से लटका हुआ मिला.

घर के इकलौते चिराग की अचानक हुई इस मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों ने मामले की निष्पक्ष पुलिस जांच की मांग की है.

घर लौटने पर सामने आई खौफनाक सच्चाई

मृतक के पिता अशोक पाल ने बताया कि वह फतेहगढ़ चूडियां रोड पर ही एक नॉन-वेज की दुकान पर काम करते हैं. वे रोजाना दोपहर 12 बजे काम पर चले जाते थे और देर रात 12 बजे के करीब घर लौटते थे. अशोक पाल के मुताबिक किशन उनका इकलौता बेटा था. जब बच्चे की मौत की खबर सामने आई तो पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई.

पिता ने जताया गहरा संदेह(Amritsar 12 Year Old Boy Death)

पिता अशोक पाल ने बताया कि किशन की उम्र महज 12 साल थी और उसका शारीरिक कद भी काफी छोटा था. ऐसे में वह खुद ऊपर चढ़कर चुन्नी से फंदा कैसे लगा सकता है, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है. परिवार यह समझ नहीं पा रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश या अनहोनी है.

ये भी पढ़ें: CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

परिवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

अशोक पाल ने बताया कि किशन कभी-कभार अपनी मर्जी से स्कूल जाता था और पढ़ाई को लेकर उस पर कभी कोई दबाव या डांट-डपट नहीं की गई थी. उन्होंने किसी भी तरह की रंजिश से साफ इनकार करते हुए कहा कि पिछले दो-तीन सालों में उनका किसी से कोई विवाद या झगड़ा नहीं हुआ. मासूम किशन की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी सच्चाई सामने लाने के लिए पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन से हर पहलू पर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago