देश

2.225 किलो हेरोइन और 6 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद, सीमा पार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

Amritsar Police Action: अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट को सीमा पार से संचालित हो रहे अवैध हथियार और ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.225 किलोग्राम हेरोइन, 6 अत्याधुनिक पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इस कार्रवाई को पंजाब में नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है.

पाकिस्तान से जुड़े तस्करी नेटवर्क के माध्यम से प्राप्त होती थी हेरोइन की खेप

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार सक्रिय तस्करों के संपर्क में थे. आरोपियों को पाकिस्तान से जुड़े तस्करी नेटवर्क के माध्यम से हेरोइन की खेप प्राप्त होती थी, जिसे बाद में पंजाब के विभिन्न आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था.

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद किए गए हथियार अत्याधुनिक श्रेणी के हैं और इनका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया जाना था. पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क केवल नशा तस्करी तक सीमित नहीं था, बल्कि अवैध हथियारों की सप्लाई में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा था. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस मामले में थाना छेहरटा और थाना कैंट, अमृतसर में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं. जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही हैं, ताकि इसके अन्य सदस्यों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मालवीय नगर में मौत का तांडव, 5 मंजिला होटल में आग लगने से 21 की मौत

अपराध के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई- पंजाब पुलिस

गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब पुलिस नशा तस्करी, अवैध हथियारों के कारोबार और संगठित अपराध के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस का मानना है कि आगे की जांच में इस नेटवर्क से जुड़े कई और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे मॉड्यूल की गहन जांच की जा रही है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

42 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

52 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

53 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

1 hour ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

2 hours ago