Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Drug Smuggling

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है.

दिल्ली पुलिस के साउथ डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ ने नेपाल से भारत लाई गई 109 करोड़ रुपये की चरस जब्त की है. मामले में चार नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ती ड्रग्स समस्या और संगठित ड्रग तस्करी नेटवर्क पर गंभीर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है.

Punjab ANTF Action: पंजाब के फिरोजपुर में ANTF ने 6 किलो 76 ग्राम हेरोइन के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में पाकिस्तान में बैठे कथित तस्कर के नेटवर्क से कनेक्शन सामने आने पर पुलिस पूरे ड्रग सिंडिकेट की जांच कर रही है.

Amritsar Police Action: अमृतसर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 2.225 किलोग्राम हेरोइन, 6 पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पाकिस्तान से जुड़े ड्रग और हथियार तस्करी नेटवर्क के संपर्क में होने का खुलासा हुआ है.

तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए स्कॉर्पियो को शादी की गाड़ी की तरह फूलों से सजाया, लेकिन नाकाबंदी के दौरान पुलिस की सतर्कता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. गाड़ी से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद हुआ है, हालांकि तस्कर फरार होने में कामयाब रहे.

Drug Smuggling Chhattisgarh: सरगुजा में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1704 नशीले कैप्सूल और 100 इंजेक्शन बरामद किए. सीतापुर से अंबिकापुर तक फैले नेटवर्क का मास्टरमाइंड भोलू खान गिरफ्तार हुआ, जो मर्डर केस में फरार था.

भारत के बड़े ड्रग्स माफिया जसविंदर उर्फ जैज को इंटरपोल की मदद से दुबई में गिरफ्तार किया गया है. NCB अब उसे भारत लाने की प्रक्रिया में जुट गई है. जैज की गिरफ्तारी से नशे के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश होने की उम्मीद है.

पंजाब सीमा पर BSF को बड़ी सफलता मिली है. तरनतारन में दो तस्करों को पकड़ा गया और 610 ग्राम हेरोइन जब्त की गई, जो ड्रोन से गिराई गई थी. वहीं फिरोजपुर से DJI Mavic 3 Classic ड्रोन बरामद हुआ. बीएसएफ का यह ऑपरेशन सीमा पार से नशा तस्करी की साजिशों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है.