देश

विवादों में AMU: हिंदू छात्र का आरोप- पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाए, कलावा भी उतरवाया

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ AMU फिर से विवादों में घिर गया हैं, जहां एमटेक के हिंदू छात्र के मानसिक उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि मुस्लिम छात्रों ने तमंचे के बल पर हिंदू छात्र से पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगवाए साथ ही उस छात्र के हाथ से कलावा भी उतरवा दिया. पीड़ित छात्र ने बताया कि मेरी बहन को भी हिजाब पहनाने की धमकी दी गई है. 1 साल पहले भी आरोपी छात्र कई हिंदू छात्रा को सोशल मीडिया पर हिजाब पहनाने की धमकी दे चुका है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक जनपद बुलंदशहर के रहने वाले छात्र साकेत कुमार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमटेक प्रथम वर्ष का छात्र है. हिंदू छात्र का आरोप है कि AMU के सुलेमान हॉल में मेरे साथ रहबर नाम के मुस्लिम छात्र ने जबरन नशे की हालत में तमंचे के दम पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाया. मेरे हाथों में बंधा हुआ कलावा भी उतरवा दिया. छात्र ने  आरोप लगाया है कि आरोपी छात्र ने उसकी बहन को हिजाब पहनने की भी धमकी दी है. इन बातों का विरोध करने पर उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें छात्र के सर और बाजू में गंभीर चोट भी आई हैं. आनन-फानन में छात्रों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करावाया गया.

छात्र ने बताया कि अब स्वस्थ होने के बाद पुलिस मुझ पर सामान्य घटना बताकर तहरीर देने की बात कह रही है. इस शिकायत को लेकर हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों के साथ पीड़ित छात्र सिविल लाइंस थाने पहुंचा. जहां पुलिस ने छात्र को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.  हिंदू छात्र के साथ मारपीट करने वाला यह वही मुस्लिम छात्र है जिसने लगभग 1 साल पहले AMU की एक हिंदू छात्रा को सोशल मीडिया के जरिए हिजाब पहनाने की धमकी दी थी. मामला में विवाद होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई भी की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

9 seconds ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

58 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago