बीजेपी ने आप पर लगाया लोगो को धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
नई दिल्ली- देश में मजहब की सियासत इन दिनों उरूज पर है. मजहब की सियासत इस बार कोई और नहीं बल्कि दिल्ली और पंजाब की की सत्ताधारी पार्टी AAP के नेता कर रहे हैं. बीजेपी के नेता मजिंदर सिंह सिरसा ने केजरीवाल की सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर एक गंभीर आरोप लगा दिया है. सिरसा ने कहा है कि, राजेंद्र गौतम एक जनसभा के दौरान लोगों से उनका धर्म परविर्तन कराने की बातें कह रहे हैं.
बीजेपी नेता सिरसा ने राजेंद्र पाल गौतम के साथ-साथ केजरीवाल सरकार पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान और लोगों को धर्म परिवर्तन कराने का बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केजरीवाल के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की रैली का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ” “तुम हमें सत्ता दो… हम तुम्हारा धर्म परिवर्तन करेंगे!“ –
दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का यह वीडियो ‘मिशन जय भीम’ कार्यक्रम का बताया जा रहा है. गौतम ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ”चलो बुद्ध की ओर मिशन जय भीम बुलाता है. उन्होंने आगे लिखा.. आज “मिशन जय भीम” के तत्वाधान में अशोका विजयदशमी पर डॉ. अंबेडकर भवन रानी झांसी रोड पर 10,000 से ज्यादा बुद्धिजीवियों ने तथागत गौतम बुद्ध के धम्म में घर वापसी कर जातिविहीन और छुआछूत मुक्त भारत बनाने की शपथ ली. नमो बुद्धाय, जय भीम!”
इस कार्यक्रम के वीडियो पर बीजेपी नेता केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी को जमकर घेर रहे हैं. दिल्ली में बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”इतना हिंदू विरोधी क्यों है AAP? हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ शपथ ले भी रहे है और दिला भी रहे है ये आप के मंत्री”
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…
Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…
Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी…
Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…