देश

इस तस्वीर पर गॉसिप ने पकड़ी जोर, BJP नेता ने कहा- गांधी परिवार के खिलाफ विद्रोह की आहट

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर की चर्चा काफी हो रही है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी एक साथ न सिर्फ बैठे हैं, बल्कि एक दूसरे से बतियाते और मुस्कुराते नज़र आ रहे हैं. ऐसे में राजनीति की समझ रखने वालों के लिए यह मौका ढेर सारी खुराक देने वाला है. दरअसल, गौतम अडानी अक्सर कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निशाने पर रहते हैं. कई मौकों पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी की नजदिकियों का हवाला देते हुए कड़वे शब्द बोले हैं. लेकिन, उन्हीं गौतम अडानी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के सीएम साथ बैठते और बातचीत करते दिखाई देते हैं, तो चर्चा का बाजार गर्म होना लाजमी है. वो भी तब जब हाल में ही गहलोत कैंप ने हाईकमान को आंखें दिखाई थीं.

गौतम अडानी और अशोक गहलोत की यह तस्वीर राजस्थान सरकार की ओर से जयपुर में आयोजित ‘इनवेस्ट राजस्थान समिट 2022’ (Invest Rajasthan Summit 2022) कार्यक्रम की हैं. प्रदेश में निवेश लाने के मकसद से आयोजित इस कार्यक्रम में कई सारे बिजनस पर्सनालिटी को इनवाइट किया गया. लेकिन, सबकी नजरें गौतम अडानी के साथ गहलतो के बात विचार और हाव-भाव पर टिकी थीं.

इस तस्वीर के सहारे ही बीजेपी आईटी इनचार्ज अमित मालवीय ने निशाना साधा और पहले से चल रही गॉसिप को और हवा दे दी. मालनीय ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, “गांधी (परिवार) के खिलाफ एक और असंतोष और बगावत के संकेत दिखने लगे हैं. इनेस्टर समिट में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गौतम अडानी को आमंत्रित किया है. अक्सर अडानी-अंबानी के खिलाफ बोलने वाले राहुल गांधी के लिए यह साफ संदेश है.”

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कई मर्तबा गौतम अडानी से मुखातिब होते हुए अपनी बाते कहते दिखाई दिए. उन्होंने गुजरात का भी जिक्र किया और कहा, “गौतम भाई गुजरात के बारे में बोल रहे थे. गुजराती आजादी से पहले भी काफी सक्षम रहे हैं. स्वतंत्रता से पहले ही गुजरात में औद्योगिकीकरण हो चुका था. महाराष्ट्र और गुजरात हमेशा से आर्थिक तौर पर ताकतवर रहे हैं.”

मुख्यमंत्री गहलोत ने इसके बाद राजस्थान का जिक्र किया और बताया कि कैसे प्रदेश विपरीत हालात में भी संघर्ष के दम पर टिका रहा है. राजस्तान के लोगों की मेहनत और जज्बे को लेकर भी सीएम ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि राजस्थान हमेशा सूखा और अकाल के चंगुल में रहा है. इसके लिए राजस्थानी लोगों की दाद भी देनी होगी. उन्होंने अडानी को संबोधित करते हुए कहा कि उनका राज्य सही दशा में था. लिहाजा, आज वे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं.

-भारत एक्स्प्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago