देश

ठाणे के करिश्माई नेता आनंद दिघे की पुण्यतिथि पर शिवसेना के नेता डॉ. अभिषेक वर्मा ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वो राजनीति की धड़कन थे

Anand Dighe Death Anniversary: शिवसेना के वरिष्ठ नेता डॉ. अभिषेक वर्मा ने रविवार को ठाणे जिले के करिश्माई नेता और शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख आनंद दिघे की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर वर्मा ने कहा कि शिवसेना को जमीनी स्तर पर खड़ा करने और संगठन को मजबूत करने में आनंद दिघे का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता.

वरिष्ठ नेता डॉ. अभिषेक वर्मा ने कहा कि दिघे न केवल शिवसेना के मजबूत स्तंभ थे, बल्कि वे हिन्दुत्व की जीवंत पहचान भी थे. उन्होंने आगे कहा ‘जब तक आनंद दिघे जीवित रहे, ठाणे में ‘साहब’ शब्द सिर्फ उनके नाम के आगे ही बोला जाता था. बालासाहेब ठाकरे के बाद शिवसेना में अगर किसी को यह सम्मान मिला, तो वो आनंद दिघे थे.’

शिवसेना की जड़ों को मजबूत करने में दिघे का योगदान

ठाणे की गलियों और जनता के बीच उन्हें ‘धर्मवीर’ कहकर पुकारा जाता था. वर्मा ने याद किया कि दिघे ने आखिरी सांस तक अपने हिन्दूवादी विचारों और सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया. यही कारण था कि वे लाखों कार्यकर्ताओं के दिलों पर राज करते रहे और आज भी लोगों की जुबान पर उनका नाम उसी आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है.

आनंद दिघे शिवसेना के उन नेताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने संगठन को सड़क से सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. ठाणे में उनका राजनीतिक दबदबा इतना मजबूत था कि उन्हें वहां का ‘अनकहा साहब’ माना जाता था. उनकी बेबाक और जमीनी राजनीति ने उन्हें आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया.

आज उनकी पुण्यतिथि पर, शिवसैनिकों से लेकर आम नागरिक तक उन्हें याद कर रहे हैं. डॉ. अभिषेक वर्मा के शब्दों में कहा कि ‘दिघे साहब ने हमेशा धर्म और हिन्दुत्व के रास्ते पर चलकर राजनीति को जनता की सेवा का माध्यम बनाया. उनकी यही छवि उन्हें अमर बनाती है.’

ये भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी में बाढ़ को लेकर दिया अलर्ट, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हुई बातचीत

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

23 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

35 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

59 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

59 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

1 hour ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

2 hours ago