Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी में बाढ़ को लेकर दिया अलर्ट, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हुई बातचीत

जम्मू-कश्मीर की तवी नदी में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए भारत ने पाकिस्तान को अलर्ट किया है. यह जानकारी मानवीय आधार पर साझा की गई है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक के बीच यह पहली बातचीत है.

तवी नदी

तवी नदी

जम्मू-कश्मीर में तवी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बीच भारत ने पाकिस्तान को संभावित बाढ़ के बारे में अलर्ट भेजा है. यह कदम पूरी तरह मानवीय आधार पर उठाया गया है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के प्रति दयालु और जिम्मेदार रहता है, और इस बार भी इस सिद्धांत को कायम रखते हुए पाकिस्तान को समय पर जानकारी दी गई.

आतंकी हमले के बाद स्थगित हुआ सिंधु जल समझौता

भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में सिंधु जल समझौता हुआ था, जिसके तहत दोनों देशों को जल प्रवाह डेटा और तकनीकी जानकारी साझा करनी होती थी. हालांकि, 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान के आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला किया, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई. इस हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते को स्थायी रूप से स्थगित कर दिया था, जिससे अब भारत पर पाकिस्तान को जल डेटा साझा करने की कोई बाध्यता नहीं रही. इसके बावजूद भारत ने मानवीय आधार पर पाकिस्तान को तवी नदी में बाढ़ की आशंका के बारे में सूचित किया.

लोगों की सुरक्षित स्थानों पर शिफ्टिंग शुरू

रिपोर्ट के अनुसार, भारत से मिली जानकारी के बाद पाकिस्तान ने बाढ़ चेतावनी जारी की और प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी हैं. पाकिस्तान ने निचले इलाके के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की भी सलाह दी है.

भारत-पाक के बीच मानवीय संवाद

विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम भारत की दरियादिली और पड़ोसियों के प्रति जिम्मेदार रवैये का एक उदाहरण है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह भारत और पाकिस्तान के बीच हुई पहली महत्वपूर्ण मानवीय बातचीत मानी जा रही है. इससे यह भी साफ होता है कि सुरक्षा और कूटनीति दोनों ही मोर्चों पर भारत सतर्क रहते हुए मानवीय पहल को महत्व देता है.

विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि इस तरह की पहल से केवल मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि पड़ोसी देशों के बीच भरोसे का भी संदेश जाता है. भारत का यह कदम साबित करता है कि आतंकवाद और राजनीतिक तनावों के बावजूद मानवता हमेशा सर्वोपरि होती है.

तवी नदी के जलस्तर पर नजर रखने के लिए स्थानीय प्रशासन लगातार रिपोर्ट जारी कर रहा है. भारत की चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने भी अपने नागरिकों को सतर्क रहने की हिदायत दी है और सुरक्षित स्थानों पर शिफ्टिंग की प्रक्रिया में तेजी लाई है.


ये भी पढ़े: ‘बुलाया, दावत दी…फिर कर दी बेइज्जती’, पाक विदेश मंत्री इशाक डार बांग्लादेश गए थे मामला सुलझाने, लेकिन हो गया बड़ा कांड


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital