Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ठाणे के करिश्माई नेता आनंद दिघे की पुण्यतिथि पर शिवसेना के नेता डॉ. अभिषेक वर्मा ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वो राजनीति की धड़कन थे

Anand Dighe Death Anniversary: शिवसेना के वरिष्ठ नेता डॉ. अभिषेक वर्मा ने आनंद दिघे जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि ठाणे की राजनीति में दिघे साहब हमेशा जमीनी नेता और हिन्दुत्व की पहचान के रूप में याद किए जाएंगे.

डॉ अभिषेक वर्मा

Anand Dighe Death Anniversary: शिवसेना के वरिष्ठ नेता डॉ. अभिषेक वर्मा ने रविवार को ठाणे जिले के करिश्माई नेता और शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख आनंद दिघे की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर वर्मा ने कहा कि शिवसेना को जमीनी स्तर पर खड़ा करने और संगठन को मजबूत करने में आनंद दिघे का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता.

वरिष्ठ नेता डॉ. अभिषेक वर्मा ने कहा कि दिघे न केवल शिवसेना के मजबूत स्तंभ थे, बल्कि वे हिन्दुत्व की जीवंत पहचान भी थे. उन्होंने आगे कहा ‘जब तक आनंद दिघे जीवित रहे, ठाणे में ‘साहब’ शब्द सिर्फ उनके नाम के आगे ही बोला जाता था. बालासाहेब ठाकरे के बाद शिवसेना में अगर किसी को यह सम्मान मिला, तो वो आनंद दिघे थे.’

शिवसेना की जड़ों को मजबूत करने में दिघे का योगदान

ठाणे की गलियों और जनता के बीच उन्हें ‘धर्मवीर’ कहकर पुकारा जाता था. वर्मा ने याद किया कि दिघे ने आखिरी सांस तक अपने हिन्दूवादी विचारों और सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया. यही कारण था कि वे लाखों कार्यकर्ताओं के दिलों पर राज करते रहे और आज भी लोगों की जुबान पर उनका नाम उसी आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है.

आनंद दिघे शिवसेना के उन नेताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने संगठन को सड़क से सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. ठाणे में उनका राजनीतिक दबदबा इतना मजबूत था कि उन्हें वहां का ‘अनकहा साहब’ माना जाता था. उनकी बेबाक और जमीनी राजनीति ने उन्हें आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया.

आज उनकी पुण्यतिथि पर, शिवसैनिकों से लेकर आम नागरिक तक उन्हें याद कर रहे हैं. डॉ. अभिषेक वर्मा के शब्दों में कहा कि ‘दिघे साहब ने हमेशा धर्म और हिन्दुत्व के रास्ते पर चलकर राजनीति को जनता की सेवा का माध्यम बनाया. उनकी यही छवि उन्हें अमर बनाती है.’

ये भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी में बाढ़ को लेकर दिया अलर्ट, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हुई बातचीत

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital