अनंत-राधिका की शादी.
Anant Radhika Wedding: रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी का जश्न मुंबई स्थित एंटीलिया में चल रहा है. आज अनंत की शादी हो रही है. अनंत की शादी पूरे शाही अंदाज में हो रही है. जिसमें देश-दुनिया की दिग्गज हस्तियां शामिल हो रही हैं. पीएम मोदी से लेकर देश के तमाम राज्यों के सीएम और केंद्रीय मंत्रियों के अलावा फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है.
शादी में जहां एक ओर आधुनिकता की झलक दिखाई दे रही है, वहीं परंपराओं का भी खास ख्याल रखा गया है. इसी के चलते अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को मुंबई से ही काशी के घाटों के दर्शन भी करवाए जाएंगे.
अनंत-राधिका की शादी में भारतीय संस्कृति, सभ्यता, आध्यात्मिकता, भारतीय लोक कला, शिल्प कौशल, संगीत, पकवान समेत बहुत कुछ खास होने वाला है. शादी की सजावट की थीम ‘एन ओड टू वाराणसी’ है, जिसमें काशी की सांस्कृतिक विरासत और शहर की प्राचीन परंपरा के साथ ही कला एवं शिल्प के साथ ही बनारसी खाने को शामिल किया गया है. अनंत-राधिका की शादी जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रही है, जहां पूरे कॉनकोर्स को काशी की तर्ज पर भव्य तरीके से सजाया गया है.
शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को काशी की परंपराओं के साथ ही शहर के पकवान का भी स्वाद चखने को मिलेगा. मेहमानों को बनारसी चाट लेकर मिठाई, लस्सी, चाय, जैसे पकवानों और स्ट्रीट फूड भी परोसे जाएंगे. इसके अलावा काशी का सबसे ज्यादा फेमस बनारसी पान भी लोगों को खाने को मिलेगा.
भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…