Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘काशी की सांस्कृतिक विरासत से लेकर खान पान का आनंद लेंगे मेहमान’, अनंत-राधिका की शादी में मुंबई से होंगे बनारस के घाटों के दर्शन

शादी में जहां एक ओर आधुनिकता की झलक दिखाई दे रही है, वहीं परंपराओं का भी खास ख्याल रखा गया है. इसी के चलते अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को मुंबई से ही काशी के घाटों के दर्शन भी करवाए जाएंगे.

Anant Radhika Wedding

अनंत-राधिका की शादी.

Anant Radhika Wedding: रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी का जश्न मुंबई स्थित एंटीलिया में चल रहा है. आज अनंत की शादी हो रही है. अनंत की शादी पूरे शाही अंदाज में हो रही है. जिसमें देश-दुनिया की दिग्गज हस्तियां शामिल हो रही हैं. पीएम मोदी से लेकर देश के तमाम राज्यों के सीएम और केंद्रीय मंत्रियों के अलावा फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है.

मुंबई से होंगे काशी के घाटों के दर्शन

शादी में जहां एक ओर आधुनिकता की झलक दिखाई दे रही है, वहीं परंपराओं का भी खास ख्याल रखा गया है. इसी के चलते अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को मुंबई से ही काशी के घाटों के दर्शन भी करवाए जाएंगे.

काशी की सांस्कृतिक विरासत की दिखेगी झलक

अनंत-राधिका की शादी में भारतीय संस्कृति, सभ्यता, आध्यात्मिकता, भारतीय लोक कला, शिल्प कौशल, संगीत, पकवान समेत बहुत कुछ खास होने वाला है. शादी की सजावट की थीम ‘एन ओड टू वाराणसी’ है, जिसमें काशी की सांस्कृतिक विरासत और शहर की प्राचीन परंपरा के साथ ही कला एवं शिल्प के साथ ही बनारसी खाने को शामिल किया गया है. अनंत-राधिका की शादी जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रही है, जहां पूरे कॉनकोर्स को काशी की तर्ज पर भव्य तरीके से सजाया गया है.

बनारसी खान-पान को भी किया गया शामिल

शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को काशी की परंपराओं के साथ ही शहर के पकवान का भी स्वाद चखने को मिलेगा. मेहमानों को बनारसी चाट लेकर मिठाई, लस्सी, चाय, जैसे पकवानों और स्ट्रीट फूड भी परोसे जाएंगे. इसके अलावा काशी का सबसे ज्यादा फेमस बनारसी पान भी लोगों को खाने को मिलेगा.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital