Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

मेहंदी लगा के रखना…बिटिया की शादी से पहले अनंत सिंह की पत्नी ने यूं लगाए ठुमके, VIDEO वायरल

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले उनकी पत्नी नीलम देवी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Anant Singh

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी आज बेहद शाही अंदाज में होने जा रही है, और इससे पहले शादी की रस्मों व तैयारियों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. हल्दी व अन्य रस्मों के बीच अब पूर्व विधायक और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी का एक डांस वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें वे बेटी की शादी के जश्न में झूमती नजर आ रही हैं.

कुर्सी से उठकर नर्तकी संग लगाए ठुमके

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नीलम देवी पहले एक कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं, जहां बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘मेहंदी लगा के रखना’ बज रहा है और एक नर्तकी डांस कर रही है. नीलम देवी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही डांस स्टेप करती हैं और फिर अचानक अपनी सीट से उठकर नर्तकी के साथ भी थिरकने लगती हैं.

इससे पहले एक अन्य वीडियो में अनंत सिंह समर्थकों के बीच नजर आए थे, जहां महिला डांसर पर नोटों की बारिश के बीच जमीन से उठाकर पैसे देने पर डांसर ने पैसे लेने से इनकार कर दिया था.

 

अमेरिका में पढ़े-लिखे दामाद को गिफ्ट में डिफेंडर की चर्चा

जानकारी के मुताबिक, शिवांगी की शादी पटना के पास बिहटा के रहने वाले ऋषिकेश से तय हुई है, जिन्होंने अमेरिका से पढ़ाई की है और वहीं नौकरी करते हैं. इस शाही शादी में अनंत सिंह की ओर से होने वाले दामाद को लग्जरी कार डिफेंडर (Defender) गिफ्ट में दिए जाने को लेकर भी सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं में खूब बातें हो रही हैं.

घुड़दौड़ विजेता को मिलेगी थार

यह विवाह समारोह अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में हो रहा है, जहां तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं. शादी के मौके पर होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता के लिए भी कई जगहों से घोड़े पहुंच चुके हैं, और इस रेस के विजेता को इनाम में थार (Thar) गाड़ी दिए जाने की चर्चा ने शादी को और सुर्खियों में ला दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism