श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर निरंतर सक्रिय नजर आ रहे हैं. लोक निवास, श्री विजया पुरम में उपराज्यपाल ने जहां सूचना, प्रचार एवं पर्यटन निदेशालय (IP&T) द्वारा आयोजित होने वाले आगामी वार्षिक ‘आइलैंड टूरिज्म फेस्टिवल 2026’ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की, वहीं सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई तथा महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की.
लोक निवास, श्री विजयपुरम, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में महर्षि वाल्मीकि जी की जन्मजयंती के पावन अवसर पर अंडमान में निवासरत वाल्मीकि समाज के सदस्यों के साथ महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों, विचारों एवं महान कृतित्व का स्मरण किया। महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनकी अमर रचना *रामायण* हमें सत्य, धर्म, सदाचार एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर श्री अजय कुमार वाल्मीकि, श्री किरण राज सिंह, श्री गोपी चंद एवं श्रीमती ममता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MinofCultureGoI @tourismgoi @MoRD_GoI @PibHomeAffairs @incredibleindia
— Dr Dinesh Sharma (@LG_ANI_DrDinesh) October 26, 2026
पर्यटन क्षमता और प्राकृतिक सौंदर्य को वैश्विक मंच पर उभारने का निर्देश
आइलैंड टूरिज्म फेस्टिवल की समीक्षा बैठक के दौरान उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने पर्यटन विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस वर्ष के महोत्सव को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य, आकर्षक और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाए. उन्होंने कहा कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य द्वीपसमूह की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अद्वितीय जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और अपार पर्यटन संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना होना चाहिए. बैठक में मुख्य सचिव ज्ञानेश भारती, आयुक्त-सह-सचिव (पर्यटन), उपराज्यपाल के सचिव और पर्यटन सचिव सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.
सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत लोक निवास में आयोजित एक अन्य गरिमामय कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा और निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई. उन्होंने आह्वान किया कि प्रशासनिक तंत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. डॉ. शर्मा ने जनहित में शिकायत निवारण प्रणाली और व्हिसल ब्लोअर तंत्र को अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया.
इससे पूर्व, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि की पावन जयंती पर द्वीपसमूह में निवासरत वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों के साथ महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित अमर महाकाव्य रामायण मानवता, सत्य, धर्म और सदाचार का शाश्वत संदेश देता है, जिसका अनुसरण कर एक आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है.
Women Welfare: लखनऊ के नारायणपुर स्थित सिंह गेस्ट हाउस में डॉ. राजकुमार सिंह चौहान के…
होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (HBCH&RC), पंजाब और अशोका यूनिवर्सिटी के बीच कैंसर…
Azam Khan Case: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान मामले में कहा कि केवल चुनाव लड़ने…
सुप्रीम कोर्ट ने इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के हैदराबाद समिट में दिए गए विवादित…
सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह…
Rezang La War Story: 18 नवंबर 1962 को लद्दाख के रेजांग ला में 13 कुमाऊं…