Anil Ambani ED Smmon: रिलायंस एडीएजी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन पर पेश नहीं हुए. जयपुर-रींगस हाइवे प्रोजेक्ट से जुड़ी फेमा जांच में सोमवार को उन्हें दिल्ली मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वे नहीं पहुंचे. हालांकि, उन्होंने (Anil Ambani) एजेंसी को वर्चुअल पेशी का प्रस्ताव दिया है.
इससे पहले शुक्रवार को भी उन्हें ईडी के सामने पेश होना था लेकिन उस दिन भी वे नहीं पहुंचे और वर्चुअल पेशी की अनुमति मांगी थी. ईडी ने इस अनुरोध को खारिज कर दिया और सोमवार को पेश होने के लिए दूसरा समन जारी किया था.
ईडी सूत्रों की माने तो एजेंसी फेमा के तहत उनका (Anil Ambani) बयान दर्ज करना चाहती है. जांच में आरोप है कि रिलायंस इंफ्रा ने 2010 में मिले हाइवे प्रोजेक्ट के लगभग 40 करोड़ रुपए को सूरत की फर्जी कंपनियों के जरिए दुबई भेजा था. जांचकर्ताओं का मानना है कि यह लेन-देन एक बड़े हवाला नेटवर्क से जुड़ा है, जिसका आकार 600 करोड़ रुपए से ज्यादा है.
अनिल अंबानी ने ईडी को ईमेल के जरिए वर्चुअल पेशी का अनुरोध भेजा था. रिलायंस समूह के प्रवक्ता ने कहा कि अंबानी किसी भी तारीख और समय पर वर्चुअल उपस्थिति या रिकॉर्डेड वीडियो के जरिए बयान देने को तैयार हैं. प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि अनिल अंबानी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक रहे हैं और कंपनी के दैनिक प्रबंधन में शामिल नहीं थे.
ये भी पढ़ें-सऊदी अरब में हुए बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, 40 से ज्यादा भारतीयों की मौत का दावा
यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब ईडी ने नवी मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी की 132 एकड़ जमीन, जिसकी कीमत 4,462 करोड़ रुपए से अधिक है, को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अस्थायी रूप से कुर्क किया है. इससे पहले भी ईडी ने रिलायंस समूह की कई कंपनियों की संपत्तियां जब्त की थीं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…