बिजनेस

‘हीरों की नगरी’ पन्ना को मिला GI टैग, क्या होता है और क्यों है यह इतना फायदेमंद?

देश की ह्रदय कहे जाने वाले मध्यप्रेदश में स्थित पन्ना जिले को हीरों की नगरी कहा जाता है. अब पन्ना के डायमंड भी विश्व पटल पर चमकेंगे. भारत सरकार की ओर से पन्ना के हीरों को जीआई टैग मिल गया है. डायमंड को यह टैग 14 नेचुरल गुड्स कैटेगरी के अंतर्गत मिला है.

पन्ना को मिला GI टैग

भारत सरकार की तरफ से पन्ना को GI टैग देने के बाद से इसकी पहचना दुनिया भर में बेहद खास हो गई है. इस टैग के बाद पूरे मध्यप्रदेश राज्य को गौरवान्वित महसूस हो रहा है. इस टैग का मतलब है कि अब पन्ना के हीरे ‘पन्ना डायमंड’ के नाम से जाने जाएंगे और इन्हें सर्टिफाइड, प्रीमियम नेचुरल प्रोडक्ट के तौर पर दुनिया भर के बाजारों में बेचा जाएगा. बता दें कि मध्यप्रदेश का पन्ना भारत का इकलौता ऐसा जिला है जहां हीरे मिलते हैं.

क्या है GI टैग

GI टैग को ‘जियोग्राफिकल इंडिकेशन’ टैग कहा जाता है. यह एक भौगोलिक चिह्न है जो बताता है कि कोई भी उत्पाद किसी विशेष स्थान (जैसे क्षेत्र, शहर, या देश) से संबंधित है और उसी स्थान के कारण उसकी एक खास गुणवत्ता, प्रतिष्ठा या विशेषता है. उदाहरण के लिए, बनारसी साड़ी या दार्जिलिंग चाय जैसे उत्पादों को उनके मूल स्थान की विशिष्ट पहचान के कारण यह टैग मिलता है. यह सुनिश्चित करता है कि केवल उन्हीं लोगों या संगठनों को उस उत्पाद का नाम इस्तेमाल करने की अनुमति है जो उस भौगोलिक क्षेत्र में रहते हैं.

टैग कितान फायदेमंद है ?

जीआई टैग काफी लाभदायक साबित होता आ रहा है. इससे उत्पाद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अनूठी पहचान मिलती है. साथ ही टैग उत्पाद के लिए एक प्रकार का कानूनी संरक्षण प्रदान करता है, जिससे नकली उत्पादों को बाजार में उसी नाम से बेचने से रोका जा सकता है. GI टैग के चलते किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर और उचित मूल्य मिल पाता है. यह पारंपरिक शिल्प और वस्तुओं को बढ़वा देता है साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करता है. GI टैग वाले क्षेत्र पर्यटन को आकर्षित करते हैं, जिससे स्थानीय पर्यटन को लाभ होता है.

ये भी पढ़ें: Apple ने हारी बड़ी पेटेंट लड़ाई, मासिमो को ₹5,620 करोड़ से ज्यादा चुकाने का आदेश

सीएम मोहन यादव ने जताई खुशी

पन्ना के हीरों को जीआई टैग मिलने से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा, ‘पन्ना जिले के हीरों को भारत सरकार द्वारा भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्रदान किया जाना पूरे मध्य प्रदेश राज्य के लिए गर्व का विषय है.’ उन्होंने यह भी कहा कि इस पहचान से पन्ना के हीरों की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पन्ना के युवाओं और कारीगरों के लिए स्थानीय स्तर पर नए अवसर पैदा होंगे. सीएम मोहन यादव के अनुसार, इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी.

यह जीआई टैग पन्ना के हीरों को एक खास पहचान देगा. अब ये हीरे सिर्फ पन्ना के ही माने जाएंगे और इनकी गुणवत्ता की गारंटी होगी. इससे पन्ना के हीरों की मांग दुनिया भर में बढ़ेगी. यह टैग भारत सरकार ने ’14-नेचुरल गुड्स कैटेगरी’ के तहत दिया है. पन्ना जिला, जिसे ‘हीरों की नगरी’ भी कहा जाता है, में सरकारी और निजी दोनों तरह की जमीनों पर हीरे निकाले जाते हैं और पट्टे जारी किए जाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago