देश

थल सेनाध्यक्ष जनरल द्विवेदी की पाक को दो टूक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बस ट्रेलर था…अगली बार छेड़छाड़ की तो सिखाएंगे पड़ोसी की जिम्मेदारी

General Upendra Dwivedi: भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को पाकिस्तान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों को सबक सिखाने के लिए चलाया गया था. जिसने पाकिस्तान को भारत की सैन्य ताकत और कार्रवाई करने की क्षमता का एहसास दिलाया. जनरल द्विवेदी ने ये बातें नई दिल्ली में चाणक्य डिफेंस डॉयलॉग्स कार्यक्रम में कही.

उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर तो बस एक ट्रेलर भर था, जो 88 घंटे में खत्म हो गया. अगर पाकिस्तान फिर से कोई ऐसी हरकत करता है तो हम ऐसा सबक सिखाएंगे कि उसे पड़ोसी की जिम्मेदारी समझ में आ जाएगी. जनरल द्विवेदी ने कहा कि हम भविष्य में किसी भी तरह की परिस्थिति के लिए तैयार हैं.

ऑपरेशन सिंदूर से बहुत कुछ सीखी सेना

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर से बहुत कुछ सीखने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि जब कोई ऑपरेशन होता है तो हम कुछ ना कुछ उससे सीखते हैं. हमने इसमें जो चीजें सीखीं वो ये थी कि हमारे पास कोई भी निर्णय लेने के लिए बहुत कम समय होता है और हम इसे हर स्टर पर लेते हैं.

आज बहु-क्षेत्रीय होती है लड़ाई

भारतीय सेना अध्यक्ष ने सेनाओं के एकीकरण पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि आज की लड़ाई बहु-क्षेत्रीय हो गई है. सिर्फ सेना ही नहीं बल्कि सभी को लड़ना होगा. हम आज ये नहीं कह सकते हैं कि कौन सी लड़ाई कितनी लंबी चलेगी. इस बार हम 88 घंटे की लड़ाई लड़ी, लेकिन हो सकता है कि अगली बार हम 4 महीने या 4 साल की लड़ाईं करें. तो क्या हमारे पास लड़ने के लिए पर्याप्त रसद और हथियार मौजूद हैं, अगर नहीं तो हमें इसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी.

ये भी पढ़ें- अनिल अंबानी ने फिर ईडी समन को किया नजरअंदाज, पेशी से बचते हुए वर्चुअल पेशी का दिया प्रस्ताव

बातचीत और आतंकवाद नहीं चल सकते एक साथ

थल सेना अध्यक्ष ने कहा कि हम बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चला सकते. उन्होंने कहा कि जब कोई देश आतंकवाद को बढ़ावा देता है तो यह भारत के लिए चिंता का विषय बन जाता है, क्योंकि यह भारत की प्रगति में रोड़ा अटकाता है. उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ हमें जबरदस्त कार्रवाई करनी होगी.

उन्होंने मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर सकारात्मक विचार रखे. उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के बाद क्षेत्र में आतंकवाद की घटनाओं में कमी आई है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

3 hours ago