देश

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद Anil Vij का बड़ा बयान, बोले- जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाऊंगा

भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की. अनिल विज अंबाला कैंट विधानसभा सीट से सातवीं बार जीते हैं. इस मुलाकात के बाद हरियाणा के सियासी हलकों में हलचल बढ़ गई है.

जल्द होगा शपथ ग्रहण समारोह

भाजपा हरियाणा में तीसरी बार जीत का परचम लहराने के बाद सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है. शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री पद के लिए नायब सिंह सैनी के नाम पर आधिकारिक रूप से मुहर लगा चुका है. जल्द ही नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा.

Anil Vij ने किया था दावा

बीते दिनों अनिल विज ने मुख्यमंत्री बनने का दावा भी किया था, लेकिन बाद में वह पीछे हट गए. उन्होंने कहा था कि अगर शीर्ष नेतृत्व उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के बारे में विचार-विमर्श करेगा, तो निश्चित तौर पर वह हरियाणा को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाकर रहेंगे.

यह भी पढ़ें- हरियाणा में सरकार गठन की कोशिश तेज, Amit Shah और CM मोहन यादव को बनाया गया पर्यवेक्षक

इस बीच, जब उनसे पूछा गया कि क्या आपकी इस संबंध में किसी से वार्ता चल रही है, तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि इस संबंध में किसी से भी कोई बात नहीं चल रही है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से जो भी फैसला लिया जाएगा, उन्हें सहर्ष स्वीकार होगा. उन्होंने कहा, “मुझे जो भी जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व की तरफ से दी जाएगी, उसका मैं निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा.”

48 सीटों पर बीजेपी ने दर्ज की जीत

हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार जीत का परचम लहराया है. भाजपा ने सभी एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 48 पर जीत का परचम लहराया. भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. खास बात यह है कि सरकार विरोधी लहर के बावजूद पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफल रही. इससे पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित महसूस कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

55 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago