Anita Bishnoi suicide case
Anita Bishnoi news: जोधपुर में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान होकर महिला इन्फ्लुएंसर ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी (बालाजी फार्म हाउस) की है. इन्फ्लुएंसर (कंटेंट क्रिएटर) अनीता बिश्नोई ने यह कदम उठाने से करीब पांच घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था. पोस्ट में लिखा था- “आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी.” इन्फ्लुएंसर के पति दीनाराम ने कहा- पिछले कुछ दिनों से कुछ इन्फ्लुएंसर लगातार टारगेट करके मेरी पत्नीअनीता बिश्नोई परेशान कर रहे थे. इसके चलते अनीता इस तरह का कदम उठाया.
अनीता बिश्नोई का फिलहाल जोधपुर के मथुरादास माथुर (MDM) हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. महिला इन्फ्लूएंसर के पति दीनाराम ने बताया- पत्नी सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो बनाती है जिसमें राजस्थान की संस्कृति से लेकर जागरूकता का संदेश भी शामिल रहता है. बीते कुछ दिनों से उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ट्रोल किया जा रहा था. दरअसल अनीता बिश्नोई ने एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने महिलाओं की वेशभूषा का जिक्र किया था. इसी बात को लेकर उन्हें लगातार ट्रोल किए जाने लगा. अनीता विश्नोई ने कुछ इनफ्लुएंसर पर आरोप लगाया कि वह उन्हें जानबूझकर टारगेट करते थे, इसके चलते वह काफी परेशान थी.
व्हाट्सएप मैसेज के जरिए भी कुछ इनफ्लुएंसर उनको बदनाम करने को लेकर धमकियां दे रहे थे, हालांकि पति दीनाराम ने एक बार इस पूरे प्रकरण को लेकर थाने में रिपोर्ट देने का कहा भी था. लेकिन अनीता ने मना कर दिया था. कहा था- वो किसी से डरती नहीं है, लेकिन आखिरकार अनीता विश्नोई हिम्मत हार गईं और जब उनके पति घर से बाहर थे. तब उन्होंने कीटनाशक पदार्थ पी लिया. हालांकि उनका जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह का FWICE पर लीगल वार, बैन के खिलाफ भेजा नोटिस; कोर्ट पहुंचा मामला
दीनाराम ने बताया कि घटना आज सुबह 11:30 की करीब है, वह बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ रोड की तरफ रहते हैं. घटना के समय वह अपने घर से बाहर अपने भाई के घर गए हुए थे, तभी उन्हें किसी परिचित ने फोन करके बताया कि उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है. जिसमें बताया कि आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी. इस पर वह तुरंत अपने घर पर पहुंचे तब तक उनकी पत्नी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया था. वह उन्हें लेकर तुरंत जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल आए.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…